फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Akram's wife lodges theft case against in-laws

अलीगढ़ : अकरम की पत्नी ने ससुरालियों पर दर्ज कराया चोरी का मुकदमा

Mon, 13 Jul 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Akram's wife lodges theft case against in-laws
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कपड़ा कारोबारी अकरम की हत्या के बाद उसकी पत्नी ने ससुरालियों पर चोरी और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। सास, देवर, ननद सहित सात लोगों पर दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप है कि उन्होंने कपड़ा गोदाम, दुकान की चाबियों सहित जरूरी कागजात, स्टांप और कुछ बैंक चेक चोरी कर लिए हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के नूर बाग, हाथी डूबा अमीर निशा निवासी कपड़ा कारोबारी मो. अकरम की बीते छह मार्च को लेनदेन के विवाद में दिनदहाड़े हत्या हुई थी। हत्यारोपी ने अगले ही दिन गांधीपार्क थाना क्षेत्र में एक और हत्या की और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली थी। मृतक अकरम की पत्नी शबीना ने अब पति के दो भाई यासीन, साजिद, तीन बहनों सगुफ्ता, रानी व बुशरा के अलावा सास खुर्शीदन पर आरोप लगाया है कि पति की हत्या के बाद इन सभी ने मिलकर कमरे की अलमारी से लाखों रुपये की बीमा की पॉलिसी, दुकानों के दस्तावेज, खाली चेक, स्टांप पेपर, एटीएम कार्ड आदि चुरा लिए हैं। पति की कपड़ों की दुकान और गोदाम की चाबी भी चोरी कर ली है और उनमें रखे करीब 30 लाख रुपये के माल को पार करने की जुगाड़ में हैं।
विज्ञापन

शबीना का आरोप है कि सभी आरोपी मिलकर उसे व उसकी चार की बेटी अमायरा को घर से निकालने को जुटे हैं। इस मामले में मायका पक्ष के साथ जाकर डीआईजी से गुहार लगाई थी। उनके निर्देश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र कुमार के मुताबिक तहरीर के आधार पर यासीन, साजिद, सगुफ्ता, रानी व बुशरा के अलावा सास खुर्शीदन पर मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed