फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: After the fight, the head of the fake eunuch got shaved, the video went viral

अलीगढ़ : झगड़े के बाद फर्जी किन्नर का सिर मुंडवाया, वीडियो वायरल

Tue, 26 Oct 2021 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: After the fight, the head of the fake eunuch got shaved, the video went viral
मडराक में फर्जी किन्नर का मुंडन कराते किन्नर । विज्ञप्ति - फोटो : CITY OFFICE
मडराक क्षेत्र के आगरा रोड इलाके में वसूली करते फिर रहे फर्जी किन्नर का असली किन्नर से झगड़ा हो गया। नौबत मारपीट के चलते थाने तक पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने बैठा लिया। बाद में समझौता होने पर दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद फर्जी किन्नर का सिर मुंडवाए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों समझौते के बाद यहां से चले गए। सिर मुंडवाने का घटनाक्रम संज्ञान में नहीं है। बताते हैं कि फर्जी किन्नर आगरा रोड पर बसों, घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर वसूली करते हैं। इसकी शिकायत किन्नर गुरु करिश्मा तक पहुंची थी।
विज्ञापन

आरोप यह भी था कि फर्जी किन्नर घरों में जाने पर बहन बेटियों से हरकत करने से भी नहीं चूकते। इस संबंध में खुद करिश्मा गुरु ने पुलिस को जानकारी दी थी। सोमवार को असली किन्नर का सासनी गेट इलाके के ही फर्जी किन्नर से मडराक क्षेत्र में आमना-सामना हो गया, जहां दोनों में मारपीट हो गई। मामला थाने पहुंचा तो दोनों को बैठा लिया गया। बाद में करिश्मा गुरुके पहुंचने पर मामले में समझौते के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद थाने से निकलते ही किन्नरों की मौजूदगी में व कुछ पुलिसकर्मियों के सामने फर्जी किन्नर का सिर मुंडवाया गया है। इसके पीछे मकसद है कि भविष्य में इस तरह की हरकत न करे। यह वीडियो वायरल होने पर जब इंस्पेक्टर मडराक कुलदीप सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सिर कहां मुंडवाया गया, उनकी जानकारी में नहीं है। हां, मारपीट के बाद दोनों थाने आए थे, जिन्हें समझौते पर छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed