फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh administration quarantine 14 people who were going towards Pryagraj.

प्रयागराज व कानपुर पैदल जा रहे 14 लोगों को किया क्वारंटीन

Mon, 20 Apr 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh administration quarantine 14 people who were going towards Pryagraj.
नौरंगाबाद में लॉक डाउन के दौरान लोगो को रोकते पुलिस कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
लॉकडाउन का द्वितीय चरण शुरू होने के बावजूद शहर से दूसरे शहर या गांव में पलायन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे ही दो महिलाओं समेत पांच लोग चार दिन के सफर के बाद अलीगढ़ पहुंचे। सभी कानपुर जा रहे थे। इनके अलावा प्रयागराज जा रहे नौ लोगों को स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 12 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उत्तर मध्य रेलवे के दाउद खां स्टेशन के पास दो महिलाओं समेत पांच लोगों को रोका। ये सभी रेलवे लाइन के सहारे मुरादनगर से कानपुर जा रहे थे। भुजपुरा स्थित शेल्टर होम में स्क्रीनिंग के बाद सभी को छेरत के राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। पांच में से दो लोगों को खांसी है। इसके अलावा 9 लोगों को शहर के भदेसी पुल के नीचे रोका गया। सभी को भुजपुरा स्थित नगर निगम के शेल्टर होम में रखा गया है। ये लोग गाजियाबाद से पैदल प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ केसी भारद्वाज ने बताया कि नौ लोगों में किसी तरह के लक्षण नहीं पाए गए हैं। दिल्ली गेट थाना क्षेत्र के शाहजमाल में दो लोग हाथरस से आए हैं। इनके परिवार के 12 लोगों को होम क्वारन्टीन किया गया है। घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। जीवनगढ़ में एक युवती आगरा से आई है। युवती सहित परिवार के तीन लोगों को स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर जेल भेजा
लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर गिरफ्तारियां की और मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में दिल्ली गेट क्षेत्र के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली गेट के सराय मियां निवासी आसिफ पुत्र रईस को लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप था कि उसने शनिवार को 10 बजे के बाद भी दोधपुर स्थित अपनी दुकान खोली और वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। दुकान पर भीड़ भी थी।

इसीलिए आसिफ पर मुकदमा दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गया। अलीगढ़ मंडल में लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर अब तक जिला अलीगढ़ में 1261 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। एटा में 474 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। हाथरस में 444 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कासगंज में 140 लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।इस तरह पुलिस लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर किसी प्रकार की कोई रियायत करने के मूड में नहीं है। मंडल में ये जो गिरफ्तारी हुईं हैं, उनको मजिस्ट्रेट द्वारा जमानत पर मुचलका भरवाकर रिहा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed