{"_id":"6127ed328ebc3ef147303709","slug":"aligarh-ada-vice-president-divided-the-work-among-the-officers-city-office-news-ali27162427","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : एडीए उपाध्यक्ष ने अफसरों में बांटा कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : एडीए उपाध्यक्ष ने अफसरों में बांटा कामकाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गौरांग राठी ने चार अफसरों के बीच कामकाज का बंटवारा कर दिया है, ताकि उनकी जवाबदेही तय हो और समय से कार्य पूरा किया जा सके। नई व्यवस्था बृहस्पतिवार से लागू हो गई है। नक्शों से संबंधित समस्त कार्य अब सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे अर्जुन सिंह तोमर के पास आ गए हैं।
नई व्यवस्था के अनुसार डिप्टी कलक्टर एवं ओएसडी संजीव ओझा को भू अर्जन संपन्न कराने से संबंधित जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्तमान में जिले के विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी भी हैं। अब वह ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भू अर्जन कराएंगे। अधिशासी अभियंता उनके लिंक अधिकारी के तौर पर काम करेंगे।
इसी तरह से अधीक्षण अभियंता अर्जुन सिंह तोमर के पास सचिव का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। इसके अलावा वह प्राधिकरण के सभी अनुभागों में समन्वय, आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतें, शासन से पत्राचार, शासन को जाने वाली सूचनाओं के नोडल अधिकारी रहेंगे।
विज्ञापन
दस्तावेजों और नक्शे के निरीक्षण या उनकी प्रतियां देने के लिए अनुज्ञा देंगे। ले-आउट स्वीकृति, निस्तारण के लिए परीक्षण, व्यावसायिक एवं हाई रिस्क मानचित्रों का नियमों के अनुसार पालन कराने की जिम्मेदारी। भवनों के मानचित्रों का ऑनलाइन निस्तारण, प्राधिकरण की कॉलोनी, प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कॉलोनियों के नक्शे ऑनलाइन स्वीकृत कराना।
बोर्ड बैठक कराने के साथ ही वह शासन, विधानसभा, विधान परिषद से संबंधित समितियों को सूचना प्रेषित करेंगे। सुनियोजित विकास के लिए प्रवर्तन का कार्य उनके जिम्मे रहेगा। ट्रांसपोर्ट नगर योजना के सभी कार्य उनको सौंपे गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी यातायात और अभियंत्रण अनुभाग उनके पास रहेगा। इस तरह से उनको 22 महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई हैं। उनके लिंक अधिकारी अधिशासी अभियंता रहेंगे।
अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया को अवैध निर्माण पर प्रवर्तन, एडीए सीमा के समस्त थाना क्षेत्रों में होने वाले प्रवर्तन कार्य दिए गए हैं। जिसमें थाना क्षेत्र क्वार्सी, बन्नादेवी, देहलीगेट, मडराक, सिविल लाइंस, गभाना, सासनीगेट, गांधीपार्क, इगलास, खैर, लोधा, अकराबाद, हरदुआगंज और जवां शामिल हैं।
कांशीराम आवास योजना का निर्माण-आवंटन, प्राधिकरण की भूमि को कब्जा मुक्त कराने, उपाध्यक्ष के अनुमोदन पर राजस्व वसूली के कार्य, अपीलीय अधिकारी जनसूचना, सहायक नगर नियोजक का प्रभार, रेरा से संबंधित समस्त कार्य उनको दिए गए हैं।
कार्यालय के समस्त कार्य, ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना में डिजायन तैयार करने से संबंधित कार्य। वीआईपी एवं शासन प्रशासन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी सहित 19 कार्य उनको सौंपे गए हैं। मुख्य लेखाधिकारी शिवनाथ को प्राधिकरण की आय बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही वह ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण कराएंगे।