{"_id":"5dd83e568ebc3e54d806039e","slug":"aligarh-ada-news-aligarh-news-ali219497977","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएः नक्शे के बकाए पर नामचीनों की आरसी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएः नक्शे के बकाए पर नामचीनों की आरसी जारी
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का फोटो।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण नवागत उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी के आने के बाद से लगातार एक्शन में है। शुक्रवार को ग्रुप हाउसिंग, स्लाटर हाउस और अन्य प्रोजेक्ट के नक्शों के करोड़ों रुपये के बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू हुई। नक्शा शुल्क, शमन शुल्क के भारी भरकम बकाये पर प्राधिकरण ने नामचीनों की आरसी जारी कर दी है। शहर के कुछ रसूखदार बिल्डरों को दस दिन का अल्टीमेटम दिया गया है, इस अवधि में बकाया जमा नहीं होने की सूरत में उनकी भी आरसी जारी कर दी जाएगी।
इन नामचीनों में नगर निगम, जादौन बिल्डर्स, ओजोन सिटी, ग्लोबल रेजीडेंसी के राजेश अग्रवाल, हाइट बिल्डटैक के मालिक स्व. मनोज शर्मा की पत्नी मोनिका शर्मा, इजलाल अहमद व अन्य शामिल हैं। एडीए सचिव डीएस भदौरिया ने कहा है कि ग्रुप हाउसिंग में नक्शों का पूरा शुल्क जमा नहीं करने पर सात लोगों की आरसी जारी की गई है, जबकि 11 लोगों को अल्टीमेटम दिया गया है। अगर 10 कार्यदिवस में उनका बकाया जमा नहीं हुआ तो उनके खिलाफ भी आरसी जारी की जाएगी।
इन नामचीनों को आरसी जारी होने का अल्टीमेटम
1-नगर आयुक्त नगर निगम अलीगढ़ पर स्काई टॉवर योजना पर एक करोड़ 84 लाख 56 हजार 328 रुपये बकाया।
2-जादौन इंफ्राटेक, पार्टनर योगेंद्र पाल सिंह व अन्य पर एक करोड़ 91 लाख 7173 रुपये की किस्त बकाया है।
3-प्रवीण मंगला, याकुतपुर पर एक करोड़ 7 लाख 48 हजार 432 रुपये का बकाया।
4-सुनील मक्कड़, ओजोन सिटी पर 3 करोड़ 15 लाख 77 हजार 329 रुपये।
5-चंद्रशेखर पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम दौलताबाद पर 20 लाख 1307 रुपये।
6-इजलाल अहमद पुत्र शाह मोहम्मद खां निवासी सर सैयद नगर 8 लाख 48 हजार 673 रुपये बकाया है।
7-भारत पेट्रोलियम खैर रोड पर 23 लाख 98 हजार 808 रुपये का बकाया।
8-पूनम गुप्ता, भारत पेट्रोलियम अलापुर गड़िया पर 18 लाख 85 हजार 384 रुपये बकाया।
9-बंसत सिंह निवासी क्वार्सी निकट दीनदयाल हास्पिटल पर 4 लाख 1698 रुपये का बकाया।
10-नादिर जमाल निवासी भमौला माफी पर 7 लाख 24 हजार 373 रुपये का बकाया।
11-कमला पांडेय व अन्य किशनपुर पर पांच लाख 76 हजार 100 रुपये।
ये है सात प्रोजेक्ट जिन पर आरसी जारी हुई है..
1-फौजिया शेरवानी पत्नी नईमुल्ला खां व नजीब शेरवानी, नदीम शेरवानी पुत्र नईमुल्ला निवासी मेनर कोठी जेल रोड ने ग्रुप हाउसिंग का नक्शा पास कराया था। 33 लाख 83 हजार 918 रुपये शुल्क बना था। जिसमें 33 लाख 58 हजार 920 रुपये जमा हुए। शमन की कार्रवाई के लिए 24,998 रुपये शेष हैं।
विज्ञापन
2-दिलीप सिंह और वीरेंद्र सिंह पुत्रगण श्यौदान सिंह, गायत्री देवी पत्नी यादराम, जगवीर सिंह, बलवीर सिंह, जसवीर सिंह, सतीश कुमार सिंह, अमरीश कुमार सिंह पुत्रगण यादराम निवासी ग्राम चिलकौरा अलीगढ़ ने ले आउट पास कराया। दो करोड़ 12 लाख 42 हजार 162 रुपये का शुल्क बना। जिसमें एक करोड़ 41 लाख 50 हजार रुपये जमा हुए। इन पर ब्याज सहित एक करोड़ 46 लाख 87 हजार 344 रुपये का बकाया है।
3-मोहम्मद मोनिस खान पुत्र निहाल अहमद पाटर्नस मैसर्स अल एग्रो बिल्डर्स पहासू हाउस सिविल लाइंस ने ग्रुप हाउसिंग का नक्शा पास कराया। 32 लाख 25 हजार का शुल्क बना। 12 लाख रुपये जमा कराए गए। 20.25 लाख रुपये का बकाया है।
4-गुमीत सिंह गुलाठी पुत्र गुरमीत सिंह गुलाठी व मोनिका शर्मा पत्नी स्व. मनोज कुमार शर्मा निवासी यूनिक अपार्टमेंट लक्ष्मीबाई मार्ग ने ले आउट पास कराया है। सात लाख 17 हजार 652 रुपये का शुल्क बना था जो ब्याज सहित 12 लाख 59 हजार 712 रुपये हो चुका है। एक लाख रुपये जमा किया गया था। अब 11 लाख 59 हजार 712 रुपये का बकाया है।
5-राजेश अग्रवाल पुत्र गोपालदास मंगला डायरेक्टर एएसएम इंडिया इंफ्राहाइट प्रा. लि. निवासी जी-12 गुलजार नगर, रामघाट रोड ने ग्रुप हाउसिंग बनाया था। एक लाख 29 हजार 295 रुपये का शुल्क बना। इसके बाद से मामला हाईकोर्ट इलाहाबाद में विचाराधीन है। मामला पेंडिंग है।
6-सोमपाल व कंचन पुत्र बिहारी लाल निवासी चिलकौरा कोल ने ले आउट पास कराया है। 77 लाख 37 हजार 498 रुपये का शुल्क बना। ये मामला भी पेंडिंग है।
7-मैसर्स अल अम्मार फ्रोजन फूडस एक्स मोटर्स प्रालि. डायरेक्टर मो आसिफ कुरैशी पुत्र मुस्तकीम कुरैशी निवासी मॉडल बस्ती पहाड़गंज दिल्ली-6 ने स्लाटर हाउस का नक्शा पास कराया है। एक करोड़ 26 लाख 14 हजार 201 रुपये का शुल्क बना, लेकिन इसी दौरान पक्षकार ने नक्शा नामंजूर करने का आवेदन दे दिया।
रामसुधा अपार्टमेंट वालों को नोटिस
अलीगढ़। रामसुधा अपार्टमेंट स्वर्णजयंती नगर के फ्लैट के आवंटियों को पूर्णयता प्रमाण पत्र नहीं लेने पर मकान खाली करने, अन्यथा की स्थिति में मकानों के ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी हुए हैं। रामसुधा अपार्टमेंट निवासी हर्ष मित्तल ने कहा है कि उनको भी एक नोटिस मिला है। जिसमें उक्त चेतावनी दी गई है। अपार्टमेंट बनाने वाले बिल्डर से उन सभी लोगों ने इसकी शिकायत की है। जिसका निदान नहीं हो रहा है। ऐसे में उक्त नोटिस आने से परेशानी बढ़ गई है। यहां के एक दर्जन से अधिक फ्लैट स्वामियों और किरायेदारों को इस तरह के नोटिस प्राप्त हुए हैं। पॉश कालोनी में विकसित इस अपार्टमेंट में वर्तमान में कई परिवार रह रहे हैं।
टीम के साथ आगे बढ़ाएंगे काम
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में लंबे इंतजार के बाद सुपरिंटेंडेेंट इंजीनियर (एसई) की तैनाती हुई। अर्जुन सिंह तोमर ने शुक्रवार को इस पद का कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की छवि को जनता के समक्ष बेहतर करना, निर्माण कार्य की गुणवत्ता को उच्च स्तरीय करना, जनहित में विकास कार्य के लिए टीम के साथ चलना उनकी प्राथमिकता है।