फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Accused of throwing MLA's letter on BSA

अलीगढ़ : बीएसए पर विधायक के पत्र को फेंकने का आरोप

Fri, 17 Jul 2020 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Accused of throwing MLA's letter on BSA
बरौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ठा. दलवीर सिंह के पत्र को फेंकने का आरोप बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय पर लगा है। पत्र फेंके जाने से नाराज विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। उनसे इस मामले की जांच करवाकर दोषी पाए जाने पर बीएसए के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय नगला मीरपुर जवां के प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह राघव ने बताया कि पिछले साल प्राथमिक विद्यालय नगला मीरपुर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला मीरपुर को कंपोजिट करने के लिए सूची बनाई गई थी। मगर भौतिक सत्यापन के आधार पर कंपोजिशन नहीं किया गया। अब फिर कंपोजिट करने का आदेश बीएसए ने दे दिया। इसी बात को लेकर एक प्रार्थना पत्र जिस पर विधायक ने संस्तुति की थी, उसके साथ बीएसए से मिला।
विज्ञापन

राजकुमार ने कहा कि पत्र को देखते हुए बीएसए भड़क गए और पत्र फेंककर बाहर चले जाने को कह दिया। जब मैंने उनसे कहा कि विधायक जी बात कर लीजिए तो उन्होंने विधायक व मुख्यमंत्री को लेकर गलत बयानबाजी कर दी। शिक्षक ने कहा कि पत्र को डाक में रिसीव कराकर सारी स्थिति से विधायक दलवीर सिंह को अवगत करा दिया। शिक्षक ने बीएसए पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में विधायक दलवीर सिंह ने डीएम को अवगत करा दिया है। मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने का आश्वासन भी मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के पत्र को फेंकने का जो आरोप मुझ पर लगाया गया है, वह निराधार है। इसके साक्षी कार्यालय में बैठे कुछ शिक्षक व कर्मी भी हैं। मैंने कोई ऐसी बात नहीं की है, जिससे किसी के मान-सम्मान को ठेस पहुंचे। अलबत्ता, विधायक दलवीर सिंह को शिक्षक राजकुमार सिंह गुमराह कर रहा है। वैसे भी विधायक जी से बात करके मैंने अपना पक्ष रख चुका हूं।
-डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed