{"_id":"63088bc0e392ce01991cf5e9","slug":"aligarh-accident-news-school-van-and-e-rickshaw-collide-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन और ई-रिक्शा की भिड़ंत, हादसे के बाद मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन और ई-रिक्शा की भिड़ंत, हादसे के बाद मची चीख पुकार
Fri, 26 Aug 2022 02:30 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 26 Aug 2022 02:30 PM IST
सार
घटना कठपुला की है, बताया जा रहा है कि बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन और ई-रिक्शा की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन चालक घायल हो गया और कुछ बच्चों को भी हल्की खरोंच आई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कूल वैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कठपुला पर शुक्रवार दोपहर स्कूली बच्चों को घर छोड़ने जा रही वैन ई-रिक्शा से टकरा गई। इस दौरान वैन में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। कुछ बच्चों के हल्की खरोंच भी आ गई। रोते बिलखते बच्चों को देख वहां भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी आ गई। बाद में खबर देकर परिजनों को बुलाया गया। तब वे बच्चों को साथ ले गए।
विज्ञापन
अनूपशहर रोड स्थित अलबरकात स्कूल के बच्चों को लेकर वैन दोपहर में छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर उन्हें छोड़ने बन्नादेवी इलाके में जा रही थी। वैन में 20 बच्चे सवार थे। ओवरलोड वैन कठपुला से उतरते समय मोड़ पर ई-रिक्शा से टकरा गई। इस पर वहां बच्चों में चीख पुकार मच गई और वाहनों की कतार लग गई। भीड़ जमा होने व जाम लगने पर पुलिस भी आ गई। कुछ ही देर में परिजन खबर देकर बुलाए गए। तब जाकर उन्हें घर भेजा गया। इस दौरान कुछ बच्चों के हल्की खरोंच आई थी। इस दौरान वैन का अगला हिस्सा कुछ क्षतिग्रस्त भी हुआ, जिसे बाद में वहां से हटाया गया। इधर, इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि ई-रिक्शा से वैन टकराई थी। किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन