{"_id":"694bd492cba390eae602823a","slug":"aligarh-accident-car-hits-auto-on-bijauli-pali-road-two-dead-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: बिजौली-पाली रोड पर कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो की मौत और दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: बिजौली-पाली रोड पर कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो की मौत और दो घायल
Wed, 24 Dec 2025 05:25 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 24 Dec 2025 05:25 PM IST
सार
सुरजीत टेंपो चलाता है। वह अपनी मां, पत्नी और एक ग्रामीण को टेंपो में बैठाकर झगड़े में घायल हुए गांव के लोगों को देखने के लिए बिजौली अस्पताल जा रहा था। पाली-बिजौली मार्ग पर माई सांवरी आश्रम के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार ने ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के पाली-बिजौली मार्ग पर 23 दिसंबर की रात तेज रफ्तार कार ने एक टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मऊपुर-भाऊपुर निवासी सुरजीत टेंपो चलाता है। 23 दिसंबर की रात वह अपनी मां रामबेटी (45 ), पत्नी मनीषा और गांव के ओमवीर (26) पुत्र सूरजपाल को टेंपो में बैठाकर झगड़े में घायल हुए गांव के लोगों को देखने के लिए बिजौली अस्पताल जा रहा था। घायल सुरजीत के परिजनों ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे पाली-बिजौली मार्ग पर माई सांवरी आश्रम के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार ने ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में टेंपो भी क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चारों लोग घायल हो गए। घायलों को बिजौली सीएचसी ले जाया गया, जहां से पंडित दीनदयाल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान रामबेटी और ओमवीर की मौत हो गई। सुरजीत और मनीषा की हालत स्थिर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद चालक कार को लेकर भाग गया, जो किसी पुलिसकर्मी की प्रतीत हो रही थी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र पंवार ने बताया हादसे के संबंध में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन