{"_id":"61cf507a275c916647555ece","slug":"aligarh-a-young-man-hanged-due-to-his-wife-s-departure-aligarh-news-ali2819759132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन
बन्नादेवी क्षेत्र के बीमा नगर में शुक्रवार को पत्नी के झगड़ाकर मायके जाने के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। नई बस्ती का दीपक (29) छह साल मसूदाबाद की युवती से प्रेम विवाह करने के बाद बीमा नगर में किराए पर रहता था।
दंपती के तीन बच्चे हैं। वह नशे का आदि था। इसे लेकर दंपती में झगड़े होने लगे थे। बृहस्पतिवार रात भी इसी बात पर झगड़ा हुआ और वह बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसी बीच रात में दीपक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह मकान मालिक ने देखा तो दंग रह गया। खबर देकर पुलिस बुला ली और परिवार भी बुला लिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। परिवार ने किसी तरह की शिकायत लिखित में नहीं दी है।