फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: A student who had taken the drug of Vashikaran was killed after being robbed

अलीगढ़ : वशीकरण की दवा लेने गए छात्र को लूट के बाद मार डाला

Sun, 20 Dec 2020 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: A student who had taken the drug of Vashikaran was killed after being robbed
अलीगढ़ : थाना बन्ना देवी पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्या के आरोपियों के संबंध में पत्रकारों से वार्ता - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बन्नादेवी नगला कलार लच्छिमपुर इलाके से गायब पॉलीटेक्निक छात्र की हत्या कर शव गभाना क्षेत्र में रजवाहे में फेंकने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह हत्या तीन दोस्तों ने लूट के बाद की थी। खास बात है कि युवक जिन लोगों से एक युवती को वश में करने की दवा लेने गया था। उन्हीं लोगों ने लूटपाट के बाद उसकी हत्याकर शव रजवाहे में फेंक दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि चंडौस क्षेत्र के एक कॉलेज का पॉलीटेक्निक छात्र मुनीश कुमार पुत्र रामफल सिंह निवासी लच्छिमपुर 29 नवंबर को घर से अचानक गायब हो गया था, जिसकी गुमशुदगी पिता द्वारा तीन दिसंबर को थाना बन्नादेवी में दर्ज कराई गई। छह दिसंबर को गभाना क्षेत्र के हसनपुर के पास रजवाहे में अज्ञात युवक की लाश मिली, जिसकी पहचान परिवार ने मुनीश के रूप में की।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में मुनीश की हत्या गला दबाने व पानी में डूबने से होने का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जब जांच शुरू की तो कुछ लोगों के नाम सामने आए। इंस्पेक्टर बन्नादेवी धीरेंद्र मोहन व एसआई रनवीर सिंह, अंकित कुमार आदि की टीम ने डौली शर्मा उर्फ नारायण उर्फ मुखिया व मोहन निवासीगण गईयनपुर चंडौस को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों से हुई पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि मुनीश किसी युवती से इकतरफा प्यार करता था। वह उसे अपने वश में करना चाहता था।
वह डौली को चंडौस में पढ़ने जाने के दौरान से जानता था। उसने इसी बात का जिक्र डौली से फोन पर किया तो डौली ने उसे बताया कि वह वशीकरण की दवा लाकर दे सकता है। मगर, दवा महंगी मिलेगी। मुनीश इस पर तैयार हो गया था। वह उनके पास दवा लेने ही गया था। इधर, डौली ने अपने साथी मोहन व एक अन्य अंकित के साथ मिलकर योजना बनाई कि जब वह दवा लेने आएगा तो उससे रुपये व मोबाइल आदि लूट लेंगे। जब मुनीश नियत समय पर उनके पास पहुंचा तो वे बाइक पर उसे एकांत स्थान पर ले गए। जहां उससे डरा-धमकाकर मोबाइल, नकदी आदि लूट ली। उसने विरोध किया तो झगड़े के दौरान उसकी गला दबाकर हत्या कर शव रजवाहे में फेंक दिया। अभी अंकित फरार है। बाकी दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। इस मौके पर सीओ द्वितीय राघवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed