फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: A festive atmosphere during the Corona Vacation

अलीगढ़ : वेक्सिनेशन के दौरान रहा उत्सव सा माहौल

Sun, 17 Jan 2021 01:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: A festive atmosphere during the Corona Vacation
अलीगढ़ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोरोना का टीका लगवातीं स्वास्थ्य कर्मी अ - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जिले में कोरोना से बचाव को लेकर प्रथम चरण का टीकाकरण शनिवार को किया गया। टीकाकरण के लिए मोहन लाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय को दुल्हन की तरह सजाया गया। कर्मचारियों में भी टीकाकरण को लेकर सुबह से ही खासा उत्साह देखा गया। पहला टीका सफाई कर्मचारी 34 वर्षीय आनंद को लगाया गया। महिलाओं में 51 वर्षीय निर्मला को पहला टीका लगा।
इससे पूर्व सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन कार्यक्रम का ऑब्जर्वेशन कक्ष में सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी व सीएमएस डॉ. रेणु शर्मा की मौजूदगी में सीधा प्रसारण हुआ। तत्पश्चात कोरोना के नोडल अफसर व सीडीओ अनुनय झा ने सुबह 11 बजे फीता काटकर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल के परिवार कल्याण टीकाकरण यूनिट के कमरा संख्या 22 में टीकाकरण बूथ पर जाकर व्यवस्थाएं देखी और कक्ष में मौजूद मेडिकल अफसर डॉ. यास्मीन, नीलम व ज्योत्सना से टीकाकरण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वे कर्मचारियों के लिए बनाए गए दोनों वेटिंग रूम व ऑब्जर्वेशन कक्ष में भी गए। वहां मौजूद डॉक्टरों से टीकाकरण के बाद मरीज़ की तबियत खराब होने पर दी जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद सफाई कर्मचारी 34 वर्षीय आनंद को सुबह 11:26 बजे पहला टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

9.9 के बैच में टीकाकरण को बुलाये कर्मचारी
अलीगढ़। टीकाकरण के लिए अस्पताल के कर्मचारियों को 9.9 के बैच में बुलाया गया। परिवार कल्याण टीकाकरण यूनिट के द्वार पर बने सहायता बूथ पर सभी के आई कार्ड, आधार कार्ड या पेन कार्ड देखकर उन्हें वेटिंग रूम में बैठाया गया। इसके बाद एक-एक कर सभी का टीकाकरण किया गया।
यह रही व्यवस्था
अलीगढ़। सहायता कक्ष पर मौजूद सूची देख कर कर्मचारियों की आईडी लेकर एंट्री की गई और उन्हें एक रजिस्ट्रेशन कार्ड देकर वेटिंग रूम में बैठाया गया। इस कार्ड में कर्मचारी का नाम, पिता अथवा पति का नाम, पता, मोबाइल नंबर, वैक्सीन का ब्रांड, पहली खुराक की तारीख, दूसरी खुराक की तारीख आदि दर्ज थी। इसके बाद इन्हें टीकाकरण कक्ष भेजा गया। टीका लगने के बाद हर कर्मचारी को 30 मिनट तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया।
हर कर्मचारी को दी टीके की 0.5 एमएल डोज
अलीगढ़। सीएमओ डॉ. बीपी कल्याणी ने बताया कि जिले में 16850 डोज आई हैं। इनमें 10 प्रतिशत वेस्टेज को हटाकर पहले चरण में 50 प्रतिशत डोज जिले के 4 टीकाकरण केंद्रों पर 400 कर्मचारियों को शनिवार को लगाई जाएगी। शेष 50 प्रतिशत 28 दिन बाद दूसरी डोज़ के रूप में दी जाएगी। हर कर्मचारी को 0.5 एमएल डोज दी जाएगी। हर शीशी में 9 लोगों का बैच कवर होगा।
तबियत खराब होने की स्थिति में यह दवा रही मौजूद
- रिएक्शन के लिए एड्रीनलीन
-उल्टी-पेटिनम
-एलर्जी-सेटराज़ीन और एविल
-बुखार व दर्द-पैरासीटामोल
टीकाकरण कराने वाले पहले दस कर्मचारी
1- आनंद
2- अनिल
3- अनुपम
4-निर्मला
5-ब्रजेश
6-दिलीप
7-प्रताप
8-गुलशन
9-राजेन्द्र
10-सरिता
कुल 67 कर्मचारियों का टीकाकरण
अलीगढ़। मोहन लाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय में शनिवार को कुल 100 डॉक्टर व कर्मचारियों का टीकाकरण होना था, लेकिन 5:30 बजे तक चले कार्यक्रम में 67 कर्मचारियों का टीकाकरण हो सका।
रहा उत्सव का सा माहौल
अलीगढ़। टीकाकरण को लेकर अस्पताल में उत्सव का सा माहौल रहा। रंगबिरंगे गुब्बारों से सजे अस्पताल में कर्मचारी चहकते दिखाई दिए। पहला टीका लगवाने वाला सफाईकर्मी आनंद जरूर घबराए से दिखे। टीका लगने के बाद सभी उसे सांत्वना देते दिखे। आधा घंटा ऑब्जर्वेशन कक्ष में रहने के बाद जब वह ठीकठाक बाहर आए तो शुरू में संशय में दिख रहे कर्मचारियों के चेहरों पर भी रौनक आ गई। टीकाकरण के बाद वे ग्रुप फोटो व सेल्फी लेते हुए खुशी का इजहार करते देखे गए।
तूने टीका लगवाया
अलीगढ़। टीका लगवाने के बाद सही सलामत लौटने से प्रफुल्लित कर्मचारी दूसरों को भी उत्साहित करते देखे गए। एक दूसरे से पूछते कि तूने टीका लगवाया। या फिर फलाना कहां है बुलाओ, उसे भी टीका लग जाएगा। अरे छुट्टी पर है तो फोन कर थोड़ी देर को आ जायेगा।
मोदी के संबोधन ने बिजली का व्यवधान
अलीगढ़। मोहन लाल गौतम अस्पताल में टीकाकरण से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के दौरान बिजली ने व्यवधान डाला। संबोधन शुरू होने के 10 मिनट बाद 10.40 बजे लाइट चले जाने से ऑब्जर्वेशन कक्ष में टीवी बंद हो गया और अंधकार छा गया। 5 मिनट के बाद लाइट आई और संबोधन खत्म होने के बाद फिर कुछ मिनट को चली गई। जेनरेटर न चलने से टीकाकरण कक्ष भी कुछ देर अंधेरे में रहा।
मैं तो रोमांचित हूं
अलीगढ़। टीकाकरण कक्ष में मौजूद मेडिकल अफसर डॉ. यास्मीन ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रथम चरण के टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा बनकर मैं रोमांचित हूं। कभी नहीं सोचा था कि ऐसे किसी ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकूंगी।
उत्साह से लबरेज हूं मैं
अलीगढ़। पहले कर्मचारी आनंद को टीका लगाने वाली बीएसडब्ल्यू ज्योत्स्ना ने कहा कि टीकाकरण तो नौकरी का हिस्सा है, लेकिन कोरोना जैसी महामारी का पहला टीका लगाकर मेरे उत्साह का ठिकाना नहीं है।

मेरे जीवन का ऐतिहासिक दिन
अलीगढ़। बीएसडब्ल्यू नीलम ने कहा कि यह उनके जीवन का ऐतिहासिक दिन है। न कभी इतना सजा अस्पताल देखा और न ही टीकाकरण को लेकर ऐसा उत्साह।
मैं ठीक हूं
अलीगढ़। सबसे पहला टीका लगवाने वाला सफाईकर्मी टीके के परिणाम और भीड़ से कुछ घबराया सा दिखा। ऑब्जर्वेशन कक्ष में जाते समय बस इतना ही बोला कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed