{"_id":"6240aec6988c635a126840b1","slug":"aligarh-a-businessman-who-came-from-delhi-was-taken-hostage-car-snatched-aligarh-news-ali2879604164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : दिल्ली से तगादे पर आए व्यापारी को बंधक बनाया, कार छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : दिल्ली से तगादे पर आए व्यापारी को बंधक बनाया, कार छीनी
विज्ञापन
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के गढ़िया एलमपुर में दिल्ली से तगादे पर आए व्यापारी को पहले तो बंधक बना लिया गया, फिर उनकी गाड़ी छीनकर भगा दिया गया। मामले में बन्नादेवी थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
घटनाक्रम शनिवार का बताते हुए दिल्ली रंगपुरी के प्रमोद कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार उसने एलमपुर गढ़िया बन्नादेवी के एक व्यक्ति को अपनी कप बनाने वाली तीन मशीनें कुछ समय पहले बेची थीं। 19 लाख 75 हजार रुपये के सौदे में से 9 लाख 75 हजार रुपये दे दिए गए, जबकि एक मशीन वापस कर उस पर 4.75 लाख शेष रह गए, शेष रुपये तीन माह में वापस करने की बात कही।
शनिवार को वह अपने साथी वीरपाल संग यहां रुपये लेने आए तो पहले उसे अपने मकान में बंद कर लिया गया। बाद में ज्यादा कहने सुनने पर उसकी कार को अपने घर पर रखकर वहां से उन दोनों को भगा दिया। वहां से छूटकर आने के बाद प्रमोद ने थाना बन्नादेवी में तहरीर दी है। बन्नादेवी पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है।