फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 94 people found corona infected in the district

अलीगढ़ : जिले में 94 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 09 Jan 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 94 people found corona infected in the district
रामघाट रोड स्थित नारायणी अस्पताल में रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ सिटी के सौजन्य से आयोजित वैक्सीनेशन श? - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना प्रोटोकॉल के नियम का अब कड़ाई के साथ पालन करें, क्योंकि जिले में कोरोना का संक्रमण दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जनपद में कुल 94 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार सक्रिय मरीजों की संख्या 340 हो गई है, जबकि जनपद में 178 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन

अब नए मरीजों के संपर्कियों की जांच होगी। शनिवार को 4484 सैंपल लिए गए। अब तक कुल 21661 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। शुक्रवार को 95 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे। शनिवार को 94 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को 4484 कोरोना के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

जिनमें 2080 एंटीजन, 2394 आरटीपीसीआर और जिला अस्पताल में 10 ट्रू नॉट सैंपल शामिल थे। वहीं, 2394 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। शनिवार को कुल 94 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। इस प्रकार कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 21631 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्रिय केसों की संख्या 340 है। 178 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जनपद में निगरानी समितियों ने 147 घरों का भ्रमण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने लोगों को सलाह दी है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज जरूर लगवाएं। सर्दी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में दिक्कत है तो कोविड की जांच कराएं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन करें।
आठ हजार से ऊपर किशोरों ने लगवाया टीका
जनपद में शनिवार को 8388 किशोरों (15 से 17 वर्ष) ने कोविड का टीका लगवाया है। जबकि 18 से ऊपर वाले 15318 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed