फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 8,386 candidates left the examination in high school

अलीगढ़ : हाईस्कूल में 8,386 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 25 Mar 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 8,386 candidates left the examination in high school
माहेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा देकर बाहर निकलती छात्राएं। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं शुरू हो गईं। इंटर में 3683 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी, वहीं इंटर में हिंदी विषय की परीक्षा में एक नकलची पकड़ा गया। कोरोना महामारी के एक साल बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी, प्रारंभिक हिंदी व सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

हिंदी के लिए पंजीकृत 58,516 अभ्यर्थियों में से 50,174 ने दी परीक्षा दी, जबकि 8,342 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रारंभिक हिंदी के लिए पंजीकृत 86 अभ्यर्थियों में से 79 ने दी परीक्षा दी, जबकि 7 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सैन्य विज्ञान के लिए पंजीकृत 534 अभ्यर्थियों में से 497 ने दी परीक्षा दी, जबकि 37 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इंटर में हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 47,036 अभ्यर्थियों में से 43,353 ने दी परीक्षा दी, जबकि 3683 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटर के हिंदी विषय की परीक्षा में सचल दल प्रभारी मनोरमा ठाकुर ने श्री राम इंटर कॉलेज बरौली रोड छर्रा से एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम में इंटरनेट व्यवस्था बिगड़ गई थी, जिसे दूर कर लिया गया। इंटरनेट की स्पीड काफी थी। इसी तरह कई परीक्षा केंद्रों पर इंटरनेट की स्पीड कम होने के चलते फुटेज सही से नहीं दिख रहे थे। इस पर डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने संबंधित परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापकों को फटकार लगाई।
आयु की जांच के लिए नोटिस
करन सिंह इंटर कॉलेज अतरौली में हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा में करीब 15 परीक्षार्थियों की आयु ज्यादा प्रतीत होने पर उनकी आयु की जांच कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस दिया गया। इन परीक्षार्थियों की आयु जांच के लिए संबंधित विद्यालयों को पत्र भेजा जाएगा। अगर आयु में छेड़छाड़ का मामला सामने आया तो अग्रसारित केंद्रों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- हिंदी विषय की परीक्षा थी। तैयारी के हिसाब से प्रश्न आसान थे, जिसे हल कर लिया।
-बबली यादव, कक्षा 10
- जैसी तैयारी की थी, उसी के अनुसार प्रश्न भी आए। उम्मीद है कि नंबर भी अच्छे आएंगे।
-दानिया, कक्षा 10
- ऑफलाइन मोड पर परीक्षा देना अच्छा लग रहा है। परीक्षा को लेकर अच्छी तैयारी की थी।
-अंजलि, कक्षा 12
मुझे उम्मीद है कि अच्छे नंबर आएंगे। प्रश्न पत्र में सवाल काफी सरल आए थे।
-इल्मा, कक्षा 12
- हिंदी के प्रश्न पत्र में प्रश्न सरल आए थे। ऑफलाइन परीक्षा देने के बाद बेहद खुशी हो रही है।
-तनीषा वार्ष्णेय, कक्षा 12
प्रवेश पत्र न मिलने से दो अभ्यर्थी नहीं दे सके परीक्षा
हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा प्रवेश पत्र के अभाव में छात्रा निशा नहीं दे सकी। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। विंशभर धाम हाईस्कूल दीबा हमीदपुर सहजपुरा गभाना में निशा पुत्री प्रमोद कुमार हाईस्कूल की छात्रा थी। उसे बृहस्पतिवार को हिंदी विषय की परीक्षा देनी थी।
प्रवेश पत्र को लेकर निशा के पिता ने स्कूल के कई चक्कर लगाए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने उप जिलाधिकारी खैर से शिकायत की। उन्होंने डीआईओएस को दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह खुशी राम इंटर कॉलेज तेवतू में एक छात्र को प्रवेश पत्र नहीं मिल पाया है।

इस संबंध में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों को बोर्ड से रोल नंबर आवंटित नहीं है। कहां और किससे गलती हुई है, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed