फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 50 lakh grant received for startup

अलीगढ़ : स्टार्टअप के लिए मिला 50 लाख का अनुदान

Fri, 19 Aug 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 50 lakh grant received for startup
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के इंटरडिसिप्लिनरी बायोटेक्नोलॉजी यूनिट के प्रो. असद यू खान को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के स्टार्टअप इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन में स्टार्टअप स्थापित करने के लिए जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बीआईआरएसी) से 50 लाख रुपये का अनुदान मिला है।
विज्ञापन

फोटो डायनामिक थेरेपी के साथ मधुमेह के मरीजों के लिए पैर के अल्सर के इलाज के लिए उनका पेटेंट कराया गया। फॉर्मूलेशन यह सुनिश्चित करता है कि डायबिटिक फुट अल्सर अब उच्च रुग्णता, मृत्यु दर, माइक्रोबियल संक्रमण और विच्छेदन जैसी गंभीर जटिलताओं का कारण न बने। यह प्रतिष्ठित बायोटेक्नोलॉजी इग्निशन अनुदान 18 महीने की अवधि में इस महत्वपूर्ण फॉर्मूलेशन को व्यावसायिक प्रयोग के लिए तैयार करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

प्रो. असद के अनुसार, विशेष रूप से बनाए गए नैनोकण इस नई दवा के प्रमुख घटक हैं। प्रत्येक नैनोपार्टिकल दवा को स्टोर करेगा और इसे विशेष रूप से वितरित करेगा। उन्होंने कहा कि नई दवा का उपयोग जेएन मेडिकल कॉलेज, एएमयू के राजीव गांधी सेंटर फॉर डायबिटीज एंड एंडोक्राइनोलॉजी में पैर के अल्सर वाले मधुमेह रोगियों पर परीक्षण के लिए किया जाएगा, जहां केंद्र निदेशक डॉ. हामिद अशरफ का सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण फॉर्मूलेशन के विकास और उत्पादन के लिए दिया गया। अनुदान भारत सरकार की राष्ट्रीय नवाचार और स्टार्टअप नीति (एनआईएसपी)-2019 के अनुरूप है, जो शिक्षकों और छात्रों के बीच के नवोन्मेषकों को स्टार्टअप स्थापित करने की सहूलियत प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed