फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 43 corona infected with PRO of SSP office

अलीगढ़ : एसएसपी कार्यालय के पीआरओ सहित 43 कोरोना संक्रमित

Wed, 29 Jul 2020 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 43 corona infected with PRO of SSP office
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीआरओ सहित 43 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जनपद में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1260 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में मंगलवार को 43 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में एसएसपी कार्यालय का एक 45 वर्षीय पीआरओ भी शामिल है। पीआरओ हाल ही ट्रेनिंग के बाद अलीगढ़ लौटे हैं। धनीपुर की 23 वर्षीय महिला, धनीपुर मंडी का 73 वर्षीय बुजुर्ग व 37 वर्षीय महिला, दीनदयाल अस्पताल परिसर का 32 वर्षीय युवक, शिवाजीपुरम रामघाट रोड स्वर्ण जयंती के नजदीक का 48 वर्षीय व्यक्ति, शिकारवार मौर्यनगर खैर का 55 वर्षीय व्यक्ति, अतरौली की 60 वर्षीय महिला, 68 वर्षीय व्यक्ति व अतरौली भनपदा का 23 वर्षीय युवक, दीपनगर जट्टारी का 30 वर्षीय युवक व 30 वर्षीय महिला, पला साहिबाबाद की 28 वर्षीय महिला, नगला मसानी की 23 वर्षीय महिला, ब्राह्मणपुरी का 65 वर्षीय बुजुर्ग, सर्वोदय नगर का 27 वर्षीय युवक, आगरा रोड का 62 वर्षीय व्यक्ति, सुरक्षा विहार की 30 वर्षीय महिला एवं 10 व 33 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त ब्राह्मणपुरी की 34 वर्षीय महिला, 64 वर्षीय व्यक्ति, न्यू नाज अपार्टमेंट की दो महिलाएं, पीपलमंडी खैर की 5 साल की बच्ची और 35 वर्षीय युवक, सागर कांप्लेक्स का 52 वर्षीय व्यक्ति, कुंवरनगर धनीपुर का 40 वर्षीय युवक, चंडौस की 18 व 36 वर्षीय महिला, 16 व 43 वर्षीय व्यक्ति, धौर्रामाफी का 80 वर्षीय बुजुर्ग, लोधा का 34 वर्षीय युवक, धनीपुर प्राइमरी स्कूल के पास का 24 वर्षीय युवक, अहमदनगर दोदपुर का 40 वर्षीय युवक, रघुवीरपुरी का 39 वर्षीय युवक, जाकिरनगर की 25 वर्षीय महिला, सरायवली अतरौली की 15 व 37 वर्षीय महिला, विशनपुर अतरौली का 41 वर्षीय व्यक्ति, निसारपुर की 13 साल की बालिका व 30 वर्षीय युवक कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। सभी संक्रमित मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है तथा परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। घर के आसपास के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कोरोना वायरस से छर्रा क्षेत्र के दो लोगों के मौत की चर्चा है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि दो लोगों की मौत की बात फोन पर पता चली है लेकिन अभी तक मृतकों की रिपोर्ट उनके पास नहीं आई है। पूरी स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed