{"_id":"61c8c4f4f3372b120f1094ad","slug":"aligarh-21-40-lakhs-received-for-distribution-of-blankets-city-office-news-ali2815907167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कंबल वितरण के लिए मिले 21.40 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कंबल वितरण के लिए मिले 21.40 लाख
विज्ञापन
शीत लहर व ठंड से गरीब व बेसहारा लोगों को बचाने के लिए शासन से 21.40 लाख रुपये की धनराशि और मिल गई है। इस धनराशि से 17 हजार कंबल वितरित कराने की तैयारी है। कंबल वितरण का काम सोमवार से आरंभ होगा। शासन स्तर से शीतलहर को देखते हुए पूर्व में हर तहसील को कंबल वितरण के लिए पांच-पांच लाख रुपये की धनराशि दी गई थी।
प्रति कंबल 500 रुपये का रेट निर्धारित किया गया। प्रशासन ने 290 रुपये प्रति नग के हिसाब से कंबल खरीद की है। जिले की तीन तहसीलों इगलास, खैर व गभाना को डेढ़-डेढ़ हजार एवं तहसील कोल व अतरौली को वितरण के लिए दो-दो हजार कंबल दे दिए गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि अब तक 8500 कंबल वितरित किए जा चुके हैं।
स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लेते हुए अलग से कंबल वितरित कराए जा रहे हैं। हाल ही में शासन को कंबल वितरण के लिए 21.40 लाख रुपये की डिमांड भेजी गई थी। यह धनराशि मिल गई है। अब इस धनराशि से 17 हजार कंबलों का वितरण सभी तहसीलों में कराया जाएगा।
विज्ञापन
अलाव के मद में नहीं मिली अतिरिक्त धनराशि
शासन स्तर से अलाव के मद में प्रति तहसील 50-50 हजार रुपये की धनराशि मिली थी। यह धनराशि ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई। इसके चलते भीषण सर्दी के बावजूद तहसीलों में नाममात्र के अलाव जल रहे हैं। एडीएम वित्त ने बताया कि अलाव मद में भी अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई है। लेकिन यह अब तक नहीं मिली है।