फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 150 people including 79 youth infected with Corona virus

अलीगढ़ : 79 युवाओं सहित 150 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

Mon, 07 Sep 2020 02:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 150 people including 79 youth infected with Corona virus
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना वायरस का संक्रमण शहर से लेकर गांव की गलियों तक पहुंच गया है। रविवार को 79 युवाओं सहित 150 लोग चपेट में आए हैं। जनपद में अब तक संक्रमितों की संख्या 5337 तक पहुंच गई है, जिसमें से 3726 स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 1938 नमूने लिए गए थे। स्वस्थ होने पर 135 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब तक जनपद में लिए गए नमूनों की संख्या एक लाख 10 हजार 274 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में रविवार को 150 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में 18 से 40 आयु वर्ग के बीच के 79 युवा एवं 48 महिलाएं हैं। जेएनएमसी में डॉक्टर व मरीजों को मिलाकर 14 लोग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन


बेगमबाग में 7, विकास नगर एटा चुंगी में 5, रामपुर गभाना में 6 लोग संक्रमित हुए हैं। सिटी एन्क्लेव के 3, जनकपुरी के 2, नगला मानसिंह के 3, दोदपुर पुलिस चौकी के एक, चंद्र वाटिका कावेरी रॉयल होम्स के 2, नगला तिकोना के 2, नगला कलार खैर बाईपास के 3, सिंघौली रॉयल सिटी के 2, मोरथल धनीपुर के 4, गंगापुरम कॉलोनी के 3, अंडला के 3, ब्राह्मणपुरी अतरौली के 3 और शेखपुर अतरौली के 3 लोग चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट एवं कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जा रहा है। संपर्क में आए लोगों की भी जांच होगी।


718 मरीज होम आइसोलेट
जनपद में वर्तमान समय में 718 मरीज होम आइसोलेट हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि अब तक 1953 लोग होम आइसोलेट हुए हैं, जिनमें से 1235 स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed