फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 14 squares of the city will shine in the new year

अलीगढ़ : नए साल में चमकेंगे शहर के 14 चौराहे

Sat, 25 Dec 2021 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 14 squares of the city will shine in the new year
सब कुछ ठीक रहा तो नए साल में शहर के 14 चौराहे चमक जाएंगे। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत छह चौराहों पर जल्द काम शुरू होने जा रहा है। 41.72 करोड़ रुपये की लागत से शहर के 14 चौराहों का सौंदर्यीकरण करना है। स्मार्ट सिटी के चेयरमैन गौरव दयाल (मंडलायुक्त) एवं सीईओ गौरांग राठी (नगर आयुक्त) ने देर शाम रामलीला मैदान चौक, कबरकुत्ता एवं तस्वीर महल चौराहे का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

जल्द ही इन चौराहों के पास से अतिक्रमण हटवा कर कार्य शुरू कराने की योजना है। 14 चौराहों में रामलीला मैदान चौक, कबरकुत्ता एवं तस्वीर महल चौक के अतिरिक्त अग्रसेन चौक, अवंतीबाई चौक, अब्दुल्ला तिराहा, दुबे का पड़ाव, तहसील तिराहा, मसूदाबाद चौक, शमशाद मार्केट चौक, सब्जी मंडी चौक, जामा मस्जिद चौक और मदियापुर, रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन

इन चौराहों पर सड़क का चौड़ीकरण, फुटपाथ का निर्माण, पार्किंग, बिजली की अंडर ग्राउंड लाइन, स्ट्रीट लाइट, पौधरोपण एवं सौंदर्यीकरण शामिल है। स्मार्ट सिटी के सीईओ और नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि छह चौराहों पर अगले सप्ताह कार्य शुरू होने जा रहा है। जल्द ही सभी 14 चौराहों पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed