{"_id":"62fd27d852e99a372d28a871","slug":"aligarh-14-corona-infected-including-dm-aligarh-news-ali298336483","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : डीएम सहित 14 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : डीएम सहित 14 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
मौसमी बुखार व वायरल के बीच जिले में कोरोना संक्रमितों का मिलना थम नहीं रहा। बुधवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह सहित 14 मरीजों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। डीएम होम आइसोलेशन में हैं और बुधवार को वे दफ्तर भी नहीं गए। वहीं, सीएमओ ने लोगों से एहतियाती खुराक लेने की अपील की है।
बुधवार को जो लोग जांच में कोरोना संक्रमित घोषित हुए हैं, उनमें 12 व 15 वर्षीय दो बच्चे, 10 पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। इनमें जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह भी शामिल हैं। खुद के संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए डीएम ने बताया कि दो दिन से बुखार, खांसी अन्य परेशानियों के चलते जांच कराई थी। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और जो लोग संपर्क में आए हैं, उन्हें जांच, उपचार लेने व सावधानी बरतने की सलाह दी है। वे जांच रिपोर्ट आने से पहले ही होम आइसोलेशन में हैं। इधर, सीएमओ डॉ.नीरज त्यागी ने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक एहतियाती खुराक नहीं ली है। वे खुराक ले लें। ताकि खुद, समाज व परिवार को सुरक्षित कर सकें। उन्होंने लोगों से सावधानी की भी अपील की है।