{"_id":"61a3ce65dca3a87f272b951b","slug":"aligarh-12-meter-wide-road-to-be-built-for-raja-mahendra-pratap-university-city-office-news-ali2792904146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : राजा महेंद्र प्रताप विवि के लिए बनेगी 12 मीटर चौड़ी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : राजा महेंद्र प्रताप विवि के लिए बनेगी 12 मीटर चौड़ी सड़क
विज्ञापन
लोधा मूसेपुर में राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय के लिए पलवल-टप्पल, अलीगढ़ मार्ग से 12 मीटर चौड़ी एप्रोच रोड बनेगी। किसानों की सहमति से 0.391 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के विश्व बैंक खंड की ओर से प्रशासन को पत्र लिखा गया है। विशेष भूमि अध्याप्ति विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही तहसील की टीमें सर्वे करेंगी।
अलीगढ़-पलवल मार्ग पर लोधा के मूसेपुर गांव के पास राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय का भवन निर्माण प्रस्तावित है। यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। भवन निर्माण के लिए हिसार की ईश्वर सिंह एसोसिएट कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यदायी संस्था ने निर्माण काम शुरू कर दिया है।
शासन स्तर से लोक निर्माण विभाग के विश्व बैंक खंड को जिम्मेदारी मिली है। पिछले दिनों अधिशासी अभियंता संजीव कुमार पुष्कर की ओर से विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को एक पत्र लिखा गया था। इसमें विश्वविद्यालय के लिए अलीगढ़-पलवल मार्ग से एप्रोच रोड बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण की मांग की गई थी।
विज्ञापन
हाईवे से विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार तक कुल 12 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होना है। इसकी लंबाई 40 मीटर तय हुई है। ऐसे में विभाग ने 115 मीटर लंबाई व 50 मीटर चौड़ाई में भूमि का अधिग्रहण करने की मांग की है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी व एसडीएम संजीव ओझा ने बताया कि एप्रोच मार्ग के लिए पत्र मिला है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण कर ली जाएगी।