फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 111 infected, 160 people defeated Corona

अलीगढ़: 111 संक्रमित, 160 लोगों ने कोरोना को हराया

Sat, 19 Sep 2020 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 111 infected, 160 people defeated Corona
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस से 111 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 160 लोग निरोग हुए हैं। संक्रमितों में सीएमओ ऑफिस के डॉक्टर, बैंककर्मी, वाणिज्य विभाग के कर्मी शामिल हैं। जनपद में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 7272 तक पहुंच गई है, जबकि करीब 5500 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में शुक्रवार को 111 लोग संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को कुल 2813 लोगों की जांच हुई थी। संक्रमितों में एसबीआई विजयगढ़ के 4, मगदा गोंडा के 5, सीएमओ ऑफिस का डॉक्टर शामिल हैं। शिव विहार मथुरा रोड के 3, मानसरोवर के 2, मोहननगर रामबाग कॉलोनी के 4, भांखरी खास के 2, प्रभात नगर धनीपुर के 2, टप्पल के 2, प्रतिभा कॉलोनी के 2, बेला मार्ग न्यू विष्णुपुरी के 2, तांगा स्टैंड रेलवे रोड के 2 और संजय गांधी कॉलोनी के 2 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर होम आइसोलेट व कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed