{"_id":"5f8b34e88ebc3e9bc61cb4c4","slug":"aligarh-1-5-crore-rupees-1-5-kg-gold-recovered-from-five-thieves-gangiri-news-ali246542858","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: पांच चोरों से सवा करोड़ रुपये, डेढ़ किलो सोना बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: पांच चोरों से सवा करोड़ रुपये, डेढ़ किलो सोना बरामद
विज्ञापन
गंगीरी (अलीगढ़)। करीब सवा करोड़ रुपये व डेढ़ किलो सोने की चोरी करने वाले पांच लोगों को पकड़ कर जेल ?
- फोटो : GANGIRI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगीरी (अलीगढ़)।
दादों थाने के गांव मिल्क निवासी तीन युवकों और कासगंज जिले के थाना ढोलना क्षेत्र में गांव जगदीशपुर निवासी उनके ससुर और साले को पकड़कर पुलिस ने एक करोड़ 11 लाख 93 हजार रुपये और डेढ़ किलोग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं। पांचों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इन चोरों की गिरफ्तारी भी बेहद दिलचस्प तरीके से हुई। अपने ही घर में चोरी करने पर पुलिस ने पूछताछ की तो कई जगह हुईं लाखों की चोरियों का खुलासा और सामान की बरामदगी हो गई।
थाना दादों के गांव मिल्क निवासी रिहाना बेगम पत्नी यासीन खां की बहन का 15 दिन बाद निकाह है। उसके मायके वाले शादी का सामान खरीदने के मिल्क आए हुए थे। मंगलवार को शादी का सामान खरीदकर रिहाना बेगम के घर पर रख दिया गया। 14 अक्तूबर की रात वह सामान चोरी हो गया। 15 अक्तूबर की सुबह रिहाना बेगम ने अपने देवर आसिफ और ससुर दिलावर खां पर चोरी का आरोप लगाते हुए दादों थाने में तहरीर दी। 37 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी करने का आरोप लगाया।
घर पर ही इतनी बड़ी चोरी की सूचना पर पुलिस ने तत्काल ही रिहाना के देवर आसिफ और ससुर को पकड़ लिया। थाने में कड़ाई से हुई पूछताछ में आसिफ ने जो खुलासे किए उससे पुलिस वाले भी चौंक पड़े। आसिफ ने बताया कि रिहाना का पति यासीन और दूसरे भाई शाहरूख समेत रिहाना के भाई अकील खां और पिता मुन्ने खां निवासी गांव जगदीशपुर थाना ढोलना जिला कासगंज के साथ मिलकर वह चोरी करता है।
विज्ञापन
गांव नवाबपुर पेंडरा में एक माह पहले उन लोगों ने लाखों रुपये की चोरी की थी। इसके बाद गांव बौनाई में पांच दिन पहले लाखों रुपये और सोने-चांदी के जेवर चुराए थे। रिहाना की बहन के दहेज का सामान और रुपये भी चुराने की बात आसिफ ने स्वीकार की।
बताया कि गांव मिलक निवासी प्रमोद पुत्र पातीराम के बाजरे की करब में चोरी का पूरा माल छिपाकर उन लोगों ने रखा है। दादों पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मौके पर छापा मारा जहां से एक करोड़ 11 लाख 93 हजार रुपये, एक किलो 525 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए। पुलिस ने सभी पांच चोरों को पकड़कर अदालत में किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।