फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   aligaarh student nitesh got success in mission to marsh student challange

नाशा की ‘मिशन टू मार्स स्टूडेंट चैलेंज’ में चमके अलीगढ़ के नीतेश

Tue, 02 Mar 2021 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
aligaarh student nitesh got success in mission to marsh student challange
अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज में स्थापित अटल टिकरिंग लैब में प्रयोग करते बच्चे । - फोटो : CITY OFFICE
आशीष निगम, अलीगढ़।
विज्ञापन

नासा की आनलाइन प्रतियोगिता ‘मिशन टू मार्स स्टूडेंट चैलेंज’ में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अलीगढ़ के नीतेश अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। देश की युवा पीढ़ी को वैज्ञानिक बनने के लिए किशोरावस्था से ही प्रेरित करने के लिए इसरो भी प्रयासरत है। इसका असर भी हो रहा है और स्कूली बच्चों में इंजीनियर, डाक्टर के साथ अब वैज्ञानिक बनने की चाहत पनपने लगी है। नीतेश इसका ताजातरीन उदाहरण हैं।
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र नीतेश बताते हैं बीती 18 फरवरी को नासा ‘मिशन टू मार्स स्टूडेंट चैलेंज’ शुरू हुआ था। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के लिए तैयारी 18 जनवरी से हुई थी। जिसमें सभी को बताया गया था कि मंगल ग्रह तक रोवर कैसे भेजा जाएगा। वह सतह पर कैसे उतरेगा। वहां के वातावरण के साथ किस तरह तालमेल बैठाएगा। नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटिव थामस जरबचेन ने इसका प्रमाण पत्र जारी किया है। अब वह 12वीं के बाद इंडियन इंस्टीटूयट ऑफ स्पेस टैक्नालाजी तिरुवंनतपुरम से बीटेक करना उसका लक्ष्य है, बीटेक करने के बाद इसरो में जॉब करना उसका सपना है।
विज्ञापन

जिले की तीन अटल टिकरिंग लैब में प्रयोग कर रहे 340 बच्चे
स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक बनने की ललक पैदा करने के लिए अटल टिकरिंग लैब की स्थापना हो रही है। जिले में वर्तमान में तीन स्कूलों में ये लैब संचालित है, जहां 340 बच्चे वैज्ञानिक प्रयोग कर रहे हैं। डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि इस लैब में विभिन्न प्रकार के इनोवेशन के माध्यम से बच्चों की वैज्ञानिक सोच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ब्रेड बोर्ड की जानकारी, थ्री डी प्रिंटर से लाइव मॉडल बनाना, थ्री डी ड्रोन को एसेंबल कर मोबाइल एप से संचालित करना आदि। जिले के महात्मा गांधी गुरुदत्त स्मारक इंटर कॉलेज के विक्त्रस्म सिंह, प्रियांश, अग्रसेन इंटर कॉलेज की आशा गोस्वामी, शीतल रावत भी ऐसे विद्यार्थी हैं, जो मन के विचारों को वैज्ञानिक मॉडल में बदलने में लगे हैं। सरस्वती विद्या मंदिर में इस लैब की स्थापना हाल ही में हुई है। यहां पर आगामी सत्र से प्रयोग शुरू होंगे।

नीतेश कुमार । ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल

नीतेश कुमार । ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed