फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Alert issued in 16 villages

16 गांव में अलर्ट जारी, गंगा नहर के जल स्तर पर रखी जा रही है निगाह

Mon, 08 Feb 2021 02:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Alert issued in 16 villages
सांकरा घाट पर नावों का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : GANGIRI
उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने की घटना के बाद यूपी में गंगा किनारे के जिलों को हाई अलर्ट पर किया गया है। अलीगढ़ में अतरौली तहसील में सांकरा गंगा नहर घाट है। यहां सांकरा पुल का निर्माण भी हो रहा है। ऐसे में सीएम के निर्देश पर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने अतरौली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। सांकरा घाट पर 20 नावों को तैनात किया गया है। इधर, आम जनता के लिए नाव की सैर पर रोक लगा दी गई है। सांकरा पुल के निर्माण पर सुरक्षा के लिहाज से रोक लगा दी घई है। गंगा किनारे के गांव में रहने वाले लोगों को मुनादी कराकर अलर्ट किया गया है। एसडीएम अतरौली पंकज कुमार व तहसीलदार सहित पूरे अमले ने घाट व गांव का दौरा किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व मामले में पूरी रिपोर्ट ले रहे हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल के मुताबिक प्रदेश सरकार ने गंगा किनारे वाले जिलों को उत्तराखंड की घटना के बाद हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। अलीगढ़ की अतरौली तहसील में से गंगा नहर निकल रही है। यहां सांकरा घाट भी है। लोग यहां स्नान करने व नाव की सैर के लिए आते हैं। इस पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही घाट पर 20 अतिरिक्त नावों का इंतजाम आपातकाल के लिए किया गया है। एसडीएम अतरौली से लगातार रिपोर्ट ली जा रही है। तहसील की टीम को मौके पर भी भेजा गया। 16 गांवों में अलर्ट किया गया है। इनमें दीनापुर, गणेशपुर, गंगावास, हमीदपुर, रुस्तमनगर, नगला जौगिया, सिथरी, गैथोली, नगला हलिया, गोपालपुर, साहरनपुर, नवाबवली, सांकरा, किरतौली, हारणपुर आदि गांव में अलर्ट को लेकर मुनादी भी कराई गई है। तहसील टीम के संपर्क में ग्राम प्रधान-सचिव व बीडीओ हैं। सांकरा पुल के निर्माण पर भी रोक लगाई गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed