फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   al economic smart device will make you follow socail distancing

एआई इकोनॉमिकल स्मार्ट डिवाइस आपको कराएगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Thu, 18 Mar 2021 11:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Mar 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
al economic smart device will make you follow socail distancing
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएगी ये घड़ी - फोटो : amar ujala

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने एआई इकोनॉमिकल स्मार्ट डिवाइस लॉन्च किया है, जो आपको कोवीड-19 के लक्षणों के बारे में पहले ही सचेत कर देगा। कंपनी ने दावा किया है कि यह डिवाइस न केवल कोविड-19 के लक्षणों के बारे में बताएगा, बल्कि कोरोना की पहचान भी करेगा। 

विज्ञापन


फिलहाल पूरी दुनिया में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि वैक्सीन की उपलब्धता की वजह से कुछ राहत जरूर मिली है। सीनियर डेटा साइंटिस्ट लक्ष्मीश्री सूर्या और रवि तेजा यरलागड्डा के द्वारा विकसित किया गया एआई इकोनॉमिकल स्मार्ट डिवाइस कोरोना के फैलाव को रोकने में अहम भूमिका निभा सकता है। 
विज्ञापन


लक्ष्मीश्री सूर्या ने इस एआई के साथ एक अल्गोरिथम विकसित किया है, जिसमें वह 6 फीट की दूरी से ही आपको किसी भी गड़बड़ी के बारे में सचेत कर देगा। इस डिवाइस को एक घड़ी के रूप में बनाया गया है। इसमें आईआर डिटेक्टर को एनकोड किया गया है, जो आसानी से पायरोइलेक्ट्रिक सेंसर की हाई सिंग्नल की नॉइज के रेश्यो का उत्पादन कर सकता है। सिस्टम में अन्य प्रकार की चीजों को इंस्टॉल किया गया, जिसके माध्यम से कोविड से जुड़ी हर आशंका का पता लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि एआई ऑटोमेशन एक्सपर्ट रवि तेजा यरलागड्डा ने इसमें एक ऐसा अल्गोरिथम वाला कैमरा सेट किया है, जिससे पीड़ित इंसान का चेहरा भी आसानी से कैप्चर किया जा सकता है। इन कैमरों में प्रति मिनट 200 लोगों को स्कैन करने और 37 डिग्री सेल्शियस से अधिक शरीर के तापमान वाले लोगों की पहचान करने की क्षमता है। यह डिवाइस आपको हमेशा अलर्ट करता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed