फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Akrabad powerhouse improve the city's power supply

अकराबाद बिजलीघर से सुधरेगी शहर की बिजली सप्लाई

Tue, 09 Aug 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Akrabad powerhouse improve the city's power supply
अकराबाद बिजलीघर से सुधरेगी शहर की बिजली सप्‍लाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ऊर्जा सलाहकार कृपाल सिंह सोमवार को अलीगढ़ आए और नुमाइश गेस्ट हाउस के सभागार में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक अधिकारियों के साथ की। समीक्षा में उन्होंने ग्रामीण विद्युतीकरण और राजस्व के संबंध में अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीण विद्युतीकरण की स्थिति में कासगंज की स्थिति को सबसे अधिक बेहतर पाया और एटा की स्थिति सबसे खराब मिली। इन इलाकों में आरके इलेक्ट्रिकल्स नाम की कंपनी काम करा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने अपने जिले में टॉप 50 बिजली बकाएदारों के नाम सार्वजनिक करें और मीडिया सहित अन्य संचार माध्यमों को उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृपाल सिंह ने कहा कि यूपी में पहले की अपेक्षा बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार हुआ है। जल्द ही अकराबाद स्थित 400 केवी उप केंद्र पर 500 एमवीए का ट्रांसफार्मर और लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इसकी क्षमता 1000 एमवीए हो जाएगी। यह काम अक्तूबर तक हो जाएगी। इसके होने से अलीगढ़ शहर में वोल्टेज और रोस्टिंग आदि की समस्या दूर हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि शहर में सीमित क्षेत्र में अंडर ग्राउंड बिजली केबल डालने के काम के संबंध में अलीगढ़ से प्रस्ताव मांगा गया है। 10 अगस्त तक वह प्रस्ताव शासन को भेजना है। 65 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस काम के बाद बिजली की स्थिति में और सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि अक्तूबर से अलीगढ़ को 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी। पूरे मंडल में कुल 46 बिजली घर नए बने हैं या बन चुके हैं।
इनके पूरी क्षमता से काम करने के बाद पूरे मंडल की बिजली में स्थिति बेहतर होगी। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता शहर, ग्रामीण सहित, सभी वितरण खंडों के अधिशासी अभियंता व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
एक घंटे से ज्यादा ब्रेक डाउन होने पर एसई को बताएं
मुख्यमंत्री के ऊर्जा सलाहकार कृपाल सिंह ने कहा कि कहीं पर भी एक घंटे से ज्यादा ब्रेक डाउन की स्थिति होती है तो संबंधित जेई और एसडीओ अपने अधीक्षण अभियंता को सूचित करें। इससे बिजली की आपूर्ति में निश्चित रूप से सुधार होगा। काम में तेजी आएगी। इसके अलावा सब स्टेशनों पर वैकल्पिक आपूर्ति व्यवस्था को भी तैयार रखें। शुरुआत में इसको मैनुअल कर लें। बाद में इसको  वीसीबी (वैक्यूम चेंट ब्रेकिंग) सिस्टम से जोड़ दिया जाएगा। जिससे केबिन में बैठा व्यक्ति भी इसको ऑपरेट कर सकेगा।
कासिमपुर में 660 मेगावाट की नयी परियोजना लगाने को कहा
मुख्यमंत्री के ऊर्जा सलाहकार कृपाल सिंह से रालोद विधानमंडल नेता ठा. दलवीर सिंह ने किसानों की समस्याओं को लेकर नुमाइश ग्राउंड स्थित अतिथि गृह में मुलाकात की। बरौली विधायक ने ऊर्जा सलाहकार को बताया कि अलीगढ़ में हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना कासिमपुर में स्थापित है। इस परियोजना में वर्तमान में 660 मेगावाट की परियोजना पर कार्य चल रहा है। इस परियोजना स्थल पर पुराना फ्लाई ऐश बांध सहित 65 हेक्टेयर भूमि बेकार पड़ी है जिस पर 660 मेगावाट की एक नई परियोजना स्थापित हो सकती है
। जनहित एवं विभाग हित तथा वेस्ट यूपी में वोल्टेज नियंत्रण के लिए इस परियोजना स्थल पर एक और 660 मेगावाट की परियोजना लगाया जाना आवश्यक है। ऊर्जा सलाहकार कृपाल सिंह ने बरौली विधायक के प्रस्ताव से सहमति व्यक्त करते हुये प्रस्ताव से मुख्यमंत्री को अवगत कराये जाने का आश्वासन दिया। इसके  अलावा उन्होंने बताया कि जिले में 25 किलोवाट के ट्रांसफार्मरों की भारी कमी है।
साथ ही 63 एवं 100 मेगावाट के ट्रांसफार्मर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते किसानों को भुगतान के बाद भी कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है।  सामान्य नलकूपों का लक्ष्य भी बढ़ाया जाये। पुराने ट्रांसफार्मरों की मरम्मत भी घटिया हो रही है।  जिसके कारण ट्रांसफार्मर लगते ही फुंक जाते हैं। बरौली विधानसभा क्षेत्र में गभना, कसेरू, चंडौस, हरदुआगंज, गोधा, अमरौली, सुमेरा, बरौली विद्युत उप केन्द्रों से निकलने वाले पुराने फीडरों के तार जर्जर हो चुके हैं जिसके कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

इसके अलावा  संविदा मजदूरों की समस्याओं को लेकर यूनियन के पदाधिकारी प्रताप सिंह विधायक के साथ ऊर्जा सलाहकार से मिले विधायक ने संविदा मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान मुख्य अभियंता बीएस गंगवार, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण देवेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, विधायक प्रवक्ता सुशील गुप्ता, बेबी प्रधान मौजूद थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed