फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   aligarh up assembly election 2022 akhilesh yadav visit and priyanka gandhi road show today

Aligarh UP Election 2022: आज शहर में सियासी समागम, एक तरफ अखिलेश यादव का दौरा, दूसरी ओर प्रियंका गांधी का रोड शो

Sat, 05 Feb 2022 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 05 Feb 2022 12:37 AM IST
सार

आज प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शहर में एक तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तो दूसरी ओर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का कार्यक्रम तय है। वहीं भाजपा के कई नेताओं के भी आने की चर्चाएं हैं जिनमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आने पर संशय है।

विज्ञापन
aligarh up assembly election 2022 akhilesh yadav visit and priyanka gandhi road show today
Aligarh - फोटो : अमर उजााल

विस्तार

चुनावी काउंटडाउन के बीच सियासी पारा लगातार हाई हो रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को शहर में सियासी समागम होने जा रहा है जिसके जरिये हर दल के स्तर से वोटरों का मंथन किया जाएगा। आज प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शहर में एक तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तो दूसरी ओर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का कार्यक्रम तय है। वहीं भाजपा के कई नेताओं के भी आने की चर्चाएं हैं जिनमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आने पर संशय है।

विज्ञापन


शहर में रोड शो और सभा करेंगी प्रियंका
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का बहुप्रतीक्षित दौरा शनिवार को तय है। वे इगलास, शहर व कोल तीन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए आ रही हैं। उनके आगमन की तैयारियां संगठन में शुरू हो गई हैं। उनकी सुरक्षा टीम यहां पहुंच गई है। साथ में संगठन में सह प्रभारी तौकीर आलम ने भी देर रात डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन


उनके आगमन को लेकर मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक इगलास में रहेंगी। वहां उनकी एक सभा व लोगों से जनसंपर्क प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर 2 बजे शहर क्षेत्र में रोड शो के जरिये जनसंपर्क अभी तक तय है। इस दौरान सभा भी हो सकती है। शहर में से ही रोड शो करते हुए प्रियंका गांधी कोल क्षेत्र में पहुंचेंगी और 4 बजे मैरिस रोड के शहनाई गेस्ट हाउस में सभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष सिंह व मुख्य चुनाव अभिकर्ता नदीम गफूर ने बताया कि अभी तक प्रियंका गांधी का आना तो तय है। मगर अभी किस रूट पर रोड शो होगा, ये तय नहीं हुआ है। संभावित कार्यक्रम के अनुसार शहर क्षेत्र में मालगोदाम से रोड शो शुरू होकर कोल में प्रवेश करेगा और मैरिस रोड से शइनाई लॉज पहुंचेगा। बाकी सुबह तक रूट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed