{"_id":"61ba4603e3ae4b1f1a409ab7","slug":"akhilesh-jayant-will-address-the-rally-of-sp-rld-city-office-news-ali2806725139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः सपा-रालोद की परिवर्तन संदेश रैली को अखिलेश-जयंत करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः सपा-रालोद की परिवर्तन संदेश रैली को अखिलेश-जयंत करेंगे संबोधित
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते कालीचरन व गिरीश यादव।
- फोटो : CITY OFFICE
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को इगलास में सपा-रालोद की परिवर्तन संदेश रैली होगी, जिसमें लाखों की भीड़ जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। रैली को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह संबोधित करेंगे।
ये बातें सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव व रालोद के जिलाध्यक्ष चौधरी कालीचरन सिंह ने पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें लाखों की भीड़ जुटने का अनुमान है। इगलास की भूमि चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि है। उनकी जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रैली 150 बीघे में होगी। मंच 72 फिट लंबा होगा। इस अवसर पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक, रालोद के प्रदेश के पूर्व महासचिव अब्दुल्ला शेरवानी, जिला प्रभारी नीरज शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष धीरज चौधरी, राम बहादुर सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष अहमद सिद्दीकी, डॉ. कृपाल सिंह यादव, विजय प्रजापति, जिला प्रवक्ता राजेश सैनी, मनीष शर्मा, आशीष मोहन यादव, अविनाश यादव, मनोज जाटव आदि मौजूद रहे।
आज सपा की बैठक
अलीगढ़। सपा के जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे बैठक होगी, जिसमें सपा-रालोद की 23 दिसंबर को होने वाली परिवर्तन संदेश रैली की तैयारियों पर चर्चा होगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरीश यादव करेंगे। यह जानकारी प्रवक्ता राजेश सैनी ने दी।