फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Akash selected for National Kho-Kho training camp

अलीगढ़ः आकाश का राष्ट्रीय खो-खो प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन

Fri, 28 Jan 2022 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Akash selected for National Kho-Kho training camp
आकाश बालियान। - फोटो : CITY OFFICE
जिले के प्रतिभावान खो-खो खिलाड़ी आकाश बालियान का राष्ट्रीय खो-खो प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हो गया है। यह प्रशिक्षण शिविर भारतीय खो-खो संघ के बैनरतले लगाया गया है। शिविर के बाद भारतीय टीम में उत्कृष्ट खिलाड़ी चुने जाएंगे। मार्च में खो-खो प्रो लीग होगी।
विज्ञापन

विकास खंड टप्पल के गांव बसेरा निवासी आकाश के पिता रौदास सिंह पेशे से किसान हैं। वर्ष 2012 से लगातार आकाश अपने खेल के जरिये आकाश को छूते गए। प्रशिक्षण शिविर में यूपी से दो खिलाड़ी चुने गए। इनमें एक आकाश बालियान हैं, जबकि दूसरे गाजियाबाद के रजत मलिक हैं। आकाश का चयन जिले के खो-खो खेल के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उच्चतम न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता व स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया की कानूनी सलाहकार गीतांजलि शर्मा ने आकाश को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह अलीगढ़ के लिए गौरव की बात है। आकाश के कोच सर्वोपयोगी इंटर कॉलेज पलसेड़ा के शिक्षक अजय कुमार राय ने उन्हें बधाई दी है। कोच दलबीर सिंह बालियान ने बताया कि आकाश एक बहुत साधारण परिवार से है। अपनी मेहनत व लगन से आकाश ने यह मुकाम हासिल किया है। आकाश ने आर्थिक कमजोरी कभी अपनी मजबूरी ने बनाई, बल्कि उससे और निखरते गए। स्नातक की पढ़ाई कर रहे आकाश के परिवार में माता, पिता, दो भाई व एक बहन हैं। आकाश ने बताया कि वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

ये हैं उपलब्धियां
- 2012 में खो-खो खेलना शुरू किया।
- 2013 में अंडर-17 नेशनल।
- 2014 में अंडर-17 नेशनल।
-2015 में अंडर-19 नेशनल।
- 2016 में अंडर-19 नेशनल।
- 2016 में जयपुर में नॉर्थजोन।
- 2017 में आजमगढ़ में जूनियर नेशनल।
- 2017 में सिलीगुड़ी में जूनियर नेशनल।
- 2018 में मणिपुर में जूनियर नेशनल।
-2019 में दिल्ली में सीनियर नेशनल।
-2019 में छत्तीसगढ़ में सीनियर नेशनल।
-2022 में मध्यप्रदेश में सीनियर नेशनल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed