फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ailing head constable passes away

Aligarh News: बीमार चल रहे हेड कांस्टेबल का निधन

Sun, 19 Apr 2026 03:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Ailing head constable passes away
फाइल फोटो हेड कांस्टेबल धीरज कुमार - फोटो : samvad
ग्राम पंचायत दादों के मजरा नगला परसी निवासी और उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही धीरज कुमार (38) पुत्र विशाल सिंह यादव का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। आगरा पुलिस कमिश्नरेट में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात धीरज कुमार पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। वे तीन माह से चिकित्सा अवकाश पर थे और घर पर रहकर ही उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, 2011 बैच के सिपाही धीरज कुमार की तबीयत शनिवार शाम करीब चार बजे अचानक बिगड़ गई। उपचार के लिए छर्रा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने उन्हें एक मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति के रूप में याद किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दादों थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने कहा पुलिसकर्मी का असमय जाना विभाग और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed