फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AI for prevent cheating in UP Board exams

UP Board: पहली बार बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए होगा एआई का उपयोग, ऐसे करेगा काम

Wed, 24 Sep 2025 06:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 06:23 PM IST
सार

शिक्षा विभाग के अनुसार, पिछले साल भी एआई का उपयोग करने की तैयारी थी, लेकिन कुछ कारणों से यह संभव नहीं हो पाया था। इस साल, प्रदेश के हर परीक्षा केंद्र पर एआई की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
AI for prevent cheating in UP Board exams
एआई तकनीक। - फोटो : free pic

विस्तार

इस साल होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को पूरी तरह से नकल-मुक्त बनाने के लिए, अलीगढ़ में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया जाएगा। अलीगढ़ जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को जिला मुख्यालय के सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले में कुल 865 माध्यमिक विद्यालय हैं। पिछले साल 10वीं कक्षा में 62,000 और 12वीं कक्षा में 54,000 छात्रों ने परीक्षा दी थी। शिक्षा विभाग के अनुसार, पिछले साल भी एआई का उपयोग करने की तैयारी थी, लेकिन कुछ कारणों से यह संभव नहीं हो पाया था। इस साल, प्रदेश के हर परीक्षा केंद्र पर एआई की मदद ली जाएगी ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हो सकें।

विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरु हो गई हैं। विभाग विद्यालयों का डाटा अपडेट कर रहा है। परीक्षा में सबसे आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल निगरानी के लिए होगा। इसमें एआई शामिल है। विभाग इस समय शिक्षकों का डाटा भी अपडेट कर रहा है। - पूरन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन


एआई कैसे काम करेगा

  • निगरानी: यह न केवल परीक्षा के दौरान छात्रों की गतिविधियों पर नज़र रखेगा, बल्कि रात में प्रश्न पत्र रखे जाने वाले कमरों यानी स्ट्रांग रूम की भी निगरानी करेगा।
  • अलर्ट सिस्टम: किसी भी अनुचित गतिविधि जैसे कि छात्रों का आपस में बात करना, नकल की कोशिश करना, या स्ट्रांग रूम के खुलने-बंद होने में गड़बड़ी होने पर तुरंत अलर्ट जारी होगा।
  • कनेक्टिविटी: जिले के कंट्रोल रूम के कैमरे सीधे बोर्ड मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़े जाएंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed