फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Agniveer posted in Air Force died in a road accident

Aligarh News: सड़क हादसे में एयरफोर्स में तैनात अग्निवीर की मौत

Wed, 08 Apr 2026 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 08 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Agniveer posted in Air Force died in a road accident
विशाल चौधरी का फाइल फोटो। संवाद
थाना क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एयरफोर्स में तैनात एक अग्निवीर की मौत हो गई। मृतक परिवार में इकलौता बेटा था। चार दिन पहले ही वह 25 दिन की छुट्टी पर घर आया था। उसकी मौत से बहन और मां-पिता व परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गोंड़ा के गांव रजावल, हाल निवासी खैर कस्बे की ब्लॉक कॉलोनी निवासी विशाल चौधरी (23) पुत्र कोमल सिंह के परिजनों ने बताया कि विशाल बुलेट बाइक से खेरेश्वर होते हुए गभाना की ओर जा रहा था। जैसे ही वह लोधा क्षेत्र के दिल्ली कानपुर हाईवे स्थित गांव खेड़ा खुशखबर पुल के पास पहुंचा, पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे को देख स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे और घायल को मैक्स गाड़ी से तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान विशाल ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विशाल हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि विशाल चौधरी अग्निवीर योजना के तहत एयरफोर्स में तैनात थे। उनकी पहले पोस्टिंग हैदराबाद में थी और हाल ही में चेन्नई स्थानांतरण हुआ था। वह 25 दिन की छुट्टी पर चार दिन पहले ही घर आए थे। मृतक के पिता कोमल सिंह खैर की नवीन अनाज मंडी में कोमल ट्रेडर्स के नाम से आढ़त चलाते हैं। परिवार में माता-पिता और एक बहन है। विशाल की शादी की बातचीत चल रही थी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।



थानाध्यक्ष हेमंत मावी ने बताया कि अभी तक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed