{"_id":"57a641a54f1c1ba8672ba4d6","slug":"against-malnutrition-will-rouse-the-imagination-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण के खिलाफ जगानी होगी अलख: कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण के खिलाफ जगानी होगी अलख: कमिश्नर
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
कुपोषण के खिलाफ जगानी होगी अलख: कमिश्नर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर सुभाष चन्द शर्मा ने शनिवार को राज्य पोषण मिशन एवं हौसला पोषण योजना की हककीत की पड़ताल की। स्वयं के गोद लिये ब्लाक लोधा के गांव लोधा एवं खैर के मानपुर खुर्द का भ्रमण किया। गर्भवती महिलाओं और अतिकुपोषित बच्चों के कल्याणा को संचालित योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया। मंडलायुक्त ने कुपोषण के विरुद्ध सामाजिक चेतना जगाने, अभियान से सभी को जोड़ने जरूरत बताई दी। शिकायतों का निस्तारण किया।
मंडलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा खैर ब्लाक के गांव मानपुर के निरीक्षण को पहुंचे। चिह्नित कुपोषित बच्चों की प्रगति के बारे में पूछताछ की। गर्भवती महिलाओं से बात की। पोषाहार, दवाएं, टीकाकरण के बारे में पूछा। प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील का भोजन स्वयं चखा, गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिये। बच्चों से किताबें पढ़वाकर देखी, ज्यादातर बच्चे सफल दिखे। यहीं नहीं बच्चों ने प्रश्नों के भी बेबाकी से उत्तर दिये। महिलाओं द्वारा शौचालय न होने की शिकायत पर उन्होंने सीडीओ को प्रत्येक परिवार के लिये शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने लोगों को परिवार नियोजन अपनाने, घर व आस पास साफ सफाई रखने, सर्वशिक्षा अभियान के तहत निशुल्क शिक्षा प्रदान कराने, सीएचसी में निशुल्क प्रसव कराने, स्कूल न जाने वाले बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में निशुल्क नामांकन आदि अनेक शासन की योजनायें लोगों को उपलब्ध कराते हुये लाभ उठाने के लिये कहा। गांव की महिलाओं द्वारा राशन डीलर की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिये। वहीं आबादी के ऊपर झूलते हाईटेंशन तारों की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते एसडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिये।
विज्ञापन
गांव लोधा में ग्राम प्रधानों का आह्वान किया कि वे आंगनबाड़ी वर्कर, एएनएम, आशा बहुओं व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हर गॉव, मजरे , टोले के लोगों को इस मुहिम से जोडे़ं । प्राथमिक विद्यालय लोधा 01 एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या कर्मोत्तर में निरीक्षण किया। यहां शौचालयों में गन्दगी पाये जाने पर नाराजगी प्रकट की। शिक्षा स्तर की गुणवत्ता।
प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि सभी गर्भवती महिलाओं व अतिकुपोषित बच्चों का भोजन ग्राम प्रधान के घर पर बनने के बजाय अब स्कूल की रसोई में ही नियमित बनवाया जाना सुनिश्चित करें। सीडीओ डीके सचान, एसडीएम दिलीप यादव, सीओ ओमप्रकाश सिंह, बीएसए धीरेन्द्र कुमार, बीडीओ रिजवान अहमद, एसीएमओ डा. पीके शर्मा, चिकित्साधीक्षक डा. राहुल शर्मा, बीईओ विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।