फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After the death of a young man, the clinic of a quack was sealed.

Aligarh News: युवक की मौत के बाद झोलाछाप का क्लीनिक सील

Sun, 19 Apr 2026 03:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 19 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
After the death of a young man, the clinic of a quack was sealed.
कस्बा राजमऊ में क्लीनिक को सीज करती स्वास्थ्य विभाग टीम। स्रोत : विभाग - फोटो : samvad
कस्बा राजमऊ में एक झोलाछाप की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शुक्रवार को बिना किसी जांच के लगाए गए इंजेक्शन के बाद 41 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को आरोपी के क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत राजमऊ के मजरा नगला ढक निवासी वीरपाल (41) पुत्र गुलफान सिंह शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अपनी पत्नी सुमन देवी को दवा दिलवाने के लिए कस्बे में स्थित अफजल क्लीनिक पहुंचे थे। इसी दौरान वीरपाल ने खुद को अस्वस्थ बताया, जिस पर क्लीनिक संचालक डॉ. अफजाल पुत्र अजीज ने बिना किसी जांच या मेडिकल हिस्ट्री के उन्हें इंजेक्शन लगा दिया।
विज्ञापन

इंजेक्शन लगते ही वीरपाल की हालत बिगड़ गई और कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक के पास कोई वैध डिग्री या पंजीकरण नहीं मिला। इस पर टीम ने तत्काल प्रभाव से क्लीनिक को सील कर दिया और नोटिस चस्पा कर दिया। टीम के कस्बे में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर से अन्य झोलाछाप और अवैध मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए। काफी देर तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील कर दिया गया है और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed