Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After the controversy, Andy Jat magic worked in Jayant presence

हाथरस मेला: विवाद के बाद जयंत की मौजदूगी में चला एंडी जाट का जादू, रालोद आई रे पर झूमे लोग

Thu, 18 Sep 2025 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 18 Sep 2025 02:17 AM IST
सार

रविवार की रात मेला दाऊजी के मंच पर आयोजित पंजाबी दरबार में हरियाणवी गायक एंडी जाट को भी बुलाया गया था। जैसे ही उन्होंने मंच से अपना गीत रालोद आई रे गाना शुरू किया तो कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें इसे गाने से रोक दिया था, इसके बाद वह मंच से उतरकर चले गए थे।

विज्ञापन
After the controversy, Andy Jat magic worked in Jayant presence
मेला पंडाल में आरएलडी आई रे पर प्रस्तुति देते एंडी जाट - फोटो : संवाद

विस्तार

दाऊजी मेले के पंडाल पर 17 सितंबर को रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में हरियाणवी गायक एंडी जाट का जादू चला। उन्होंने अपना गीत रालोद आई रे गाया तो वहां मौजूद युवा झूमने लगे। उनकी मांग पर दो बार एंडी जाट ने इस गीत को गया। इस दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि यह गीत चौधरी चरण सिंह की आइडलॉजी और फिलॉसफी से जुड़ा है।

विज्ञापन


दरअसल, रविवार की रात मेला दाऊजी के मंच पर आयोजित पंजाबी दरबार में हरियाणवी गायक एंडी जाट को भी बुलाया गया था। जैसे ही उन्होंने मंच से अपना गीत रालोद आई रे गाना शुरू किया तो कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें इसे गाने से रोक दिया था, इसके बाद वह मंच से उतरकर चले गए थे। इसकी जानकारी होने पर रालोद नेताओं ने बुधवार को फिर से एंडी जाट का कार्यक्रम करना तय किया।
विज्ञापन

मेला में जयंत चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सात बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम पहुंचे केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दाऊजी महाराज के जयघोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की और कहा कि इस गीत के प्रति नौजवानों में जो भाव उसकी कदर करना वह जानते हैं। वह स्वयं भी एंडी जाट को सुनने के लिए यहां आए हैं।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि वह लखनऊ में एक कार्यक्रम में थे, वहां विधायक जी बोले थे कि आरएलडी आई रे... सुनने के लिए आपको हाथरस चलना पड़ेगा। एंडी जाट ने 2022 में ऐसा गीत लिखा कि जिसने चौधरी चरण सिंह के जमाने को देखा व सुना होगा, उनकी धड़कनें इसे सुनकर बढ़ गईं। जो लोग चौधरी साहब के साथ पद यात्रा में गए होंगे, इस गाने ने उनका खून बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 2047 तक विकसित भारत का मिशन लेकर चल रहे हैं, उनकी इस यात्रा में नौजवान भी आगे बढ़ेंगे।

इसमें सांसद अनूप प्रधान भी शामिल हुए और उन्होंने रालोद व भाजपा के नारे लगवाकर एकजुटता का संदेश दिया। विधायक प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि आरएलडी आई रे की डिमांड थी, आज आरएलडी आ गई है।
दर्शक
संयोजक बोले-एंडी खुद बताएं क्या उन्हें मैंने गाने से रोका
हरियाणवी गायक एंडी जाट को रालोद आई रे...गीत गाने से रोकने का मामला सुर्खियों में आने के बाद कार्यक्रम संयोजक व भाजपा नेता अंकित गौड़ ने भी वीडियो बयान जारी कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि एंडी जाट से पूछा जाए कि क्या उन्होंने उन्हें गाना गाने से रोका था। अगर वह हां कहेंगे तो मैं सभी से माफी मागेंगे, जो समाज बोलेगा, उसे करेंगे। किसी की भावना को ठेस पहुंचाना उनका उद्देश्य नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed