फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After sterilization, the woman gave birth to a baby

अलीगढ़ : नसबंदी के बाद महिला ने दिया बच्ची को जन्म

Tue, 22 Feb 2022 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
After sterilization, the woman gave birth to a baby
नसबंदी के बाद एक महिला ने लड़की को जन्म दिया है। इससे महिला एवं उसके परिवार के सदस्य खुद को छला हुआ महसूस कर रहे हैं। महिला एवं उसके परिजन चिकित्सक को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल एवं महिला आयोग से की गई है।
विज्ञापन

छेरत निवासी भावना पत्नी नरेश ने दो बच्चों के बाद नसबंदी कराने का निर्णय लिया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवां में 20 मार्च 2020 को नसबंदी कराई। इसके लिए महिला को 18 जून 2020 को दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिली थी। 18 जून 2021 को संदेह होने पर अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें गर्भधारण की पुष्टि हुई। महिला ने 20 अक्तूबर 2021 को तीसरी संतान के रूप में लड़की को जन्म दिया। महिला परिजनों के साथ सीएचसी जवां भी गई थी। क्षतिपूर्ति के लिए शपथ पत्र देने के लिए कहा गया। परिवार के सदस्यों की इच्छा क्षतिपूर्ति लेने के बदले लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रंजन राना ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर की और दोषी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। महिला आयोग में भी शिकायत की गई। आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच कर 15 दिन में जवाब मांगा है। परंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। रंजन राना का कहना है कि जन सुनवाई नहीं होने पर जवां सीएचसी पर धरना प्रदर्शन करेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवां के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंकित का कहना है कि नसबंदी फेल होने के पांच प्रतिशत मामले सामने आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति प्रतिपूर्ति करती है। इसके लिए निर्धारित समय के अंदर आवेदन करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed