{"_id":"659bec4568e89b8b770a125b","slug":"after-not-giving-birth-to-a-son-his-wife-was-beaten-and-thrown-out-of-the-house-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बेटा पैदा न होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, चार बेटियां लेकर भटक रही मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बेटा पैदा न होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, चार बेटियां लेकर भटक रही मां
Mon, 08 Jan 2024 06:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 08 Jan 2024 06:06 PM IST
सार
महिला को एक के बाद एक चार बेटियां पैदा हुईं। बेटा पैदा न होने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और घर को भी बेच दिया। पत्नी ने थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
गंगीरी थाना अलीगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बेटे की चाहत में एक के बाद एक चार बेटियां पैदा करने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने पति के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव बूढागांव निवासी सोनी बेगम ने बताया कि मेरी शादी मुस्लिम रिति रिवाज से कस्बा छर्रा के किला निवासी मुख्तारखां के साथ पांच साल पहले हुई थी। मुझ पर चार बेटियां ही बेटियां है। बेटा पैदा न होने पर पति आये दिन मारपीट करता रहता। एक सप्ताह पहले मेरे पति ने मुझे बुरी तरह मारपीट कर घर से निकाल दिया और घर भी दूसरे को बेच दिया।
विज्ञापन
महिला ने कहा कि बेटा पैदा करना महिला के हाथ में नहीं होता, इसके लिए पुरूष जिम्मेदार है। चार बेटियों को लेकर महिला ने थाना गंगीरी में अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन