फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   after killing a man in atrauli his body was thrown in the kali river

यूपी: अतरौली में भाई की ससुराल आए पंचायत सैक्रेटरी की हत्या, शव को काली नदीं में फेंका, परिजानों ने किया थाने का घेराव

Wed, 17 Nov 2021 07:02 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, अतरौली
अमर उजाला नेटवर्क, अतरौली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 17 Nov 2021 07:02 PM IST
सार

परिजनों ने गोधा थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया। पुलिस की हिरासत में देवेंद्र के साले हेमंत व एक महिला ने पुलिस को बताया कि परिवार की महिला के साथ मुकेश को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था इस पर उसकी हत्या कर शव तिरपाल में बांधकर साइकिल से काली नदी में फेंक दिया। 

विज्ञापन
after killing a man in atrauli his body was thrown in the kali river
थाने के बाहर परिजनों की भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

अतरौली सर्किल के गोधा थाना क्षेत्र के गांव कलियानपुर में भाई की ससुराल आए पंचायत सैक्रेटरी की हत्या कर शव काली नदी में फेंक दिया गया। फायर ब्रिगेड व पुलिस की पांच टीमें काली नदी में शव की तलाश में जुटी हैं। वहीं सचिव के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन


जिला बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के गांव फतेहपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र ओमवीर सिंह ने बताया कि उनके भाई मुकेश सिंह 29 वर्ष लखावटी ब्लॉक में पंचायत सैक्रेटरी थे। गोधा थाना क्षेत्र के गांव कलियानपुर में उनके बड़े भाई देवेंद्र सिंह की ससुराल है। 12 नवंबर को मुकेश सिंह कलियानपुर आए थे। लेकिन तभी से वापस नहीं लौटे। पुलिस ने भाई राकेश की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। शक के आधार पर रिपोर्ट में नामजद देवेंद्र के साले हेमंत व एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या कर शव काली नदी में फेंकने की बात स्वीकार कर ली। सीओ शिवप्रताप सिंह, इंस्पेक्टर अतरौली प्रदीप सिंह के साथ गोधा, बरला, हरदुआगंज थानों की पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम शव की तलाश में जुटी है। काली नदी में नाव के जरिए जगह जगह जाल व कांटा डालकर शव की तलाश जारी है। इस मामले में सर्विलांस टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन


शुरू से पुलिस रही लापरवाह, थाने का घेराव
राकेश सिंह ने बताया कि 13 नवंबर की रात करीब 8.50 बजे मुकेश ने राकेश को फोन करके बताया कि उसे कमरे में बंद कर लिया इतना कहकर फोन कट गया। 9.05 बजे मुकेश ने पुनः फोन किया कि जल्दी आकर बचा लो यह लोग मुझे मार देंगे। इतना कहकर फोन कट हो गया। रात में ही फतेहपुर से लोग कलियानपुर पहुंचे तो ससुरालीजनों ने बताया कि मुकेश भाग गया है और मुकेश पर परिवार की एक महिला से अवैध संबंधों का आरोप लगाने लगे। रात को सभी लोग फतेहपुर वापस पहुंच गए। अगले दिन जब मुकेश घर नहीं पहुंचा तो लोग फिर से कलियानपुर आए और मुकेश की खोजबीन शुरू कर दी। घर के कमरे में मुकेश की चप्पल मिलीं। इस पर परिजनों को मुकेश के साथ अनहोनी का शक हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी वह लोग गोधा थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करते हुए देवेंद्र के साले हेमंत, उसकी पत्नी नीतू, सीआरपीएफ में तैनात साले मुनेंद्र उर्फ सोनू, उसकी पत्नी रूचि व सोनू के फुफेरे भाई संदीप के खिलाफ अपहरण आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। परिजनों का आरोप है कि कई दिन चक्कर लगाने और पुलिस को हर बिंदु की जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

परिजनों ने गोधा थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया। पुलिस की हिरासत में देवेंद्र के साले हेमंत व एक महिला ने पुलिस को बताया कि परिवार की महिला के साथ मुकेश को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था इस पर उसकी हत्या कर शव तिरपाल में बांधकर साइकिल से काली नदी में फेंक दिया। मंगलवार रात से ही पुलिस शव की तलाश में जुटी है। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मुकेश के फोन की कॉल डिटेल में परिवार की एक महिला से कई बार बात होने की बात भी सामने आ रही है।


महिला से अवैध सबंधों के चलते पंचायत सचिव की हत्या कर शव काली नदी में फेंकने की बात हिरासत में लिए गए हेमंत आदि ने स्वीकार की है। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसओजी व सर्विलांस की टीमें शव की तलाश में जुटी हैं। - शिवप्रताप सिंह, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed