फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After investigation, preparations are underway to impose mitigation fee on the commission agent firm.

Aligarh News: जांच के बाद आढ़त फर्म पर शमन शुल्क लगाने की तैयारी

Fri, 19 Sep 2025 02:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
After investigation, preparations are underway to impose mitigation fee on the commission agent firm.
मोहल्ला करीमनगर से आगे स्थित आढ़त फर्म भारत ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम पर बृहस्पतिवार को जांच-पड़ताल की गई। जांच में स्टॉक कम ज्यादा पाए जाने पर मंडी समिति इस फर्म पर शमन शुल्क लगाने की तैयारी कर रही है। मंडी समिति के सचिव और पूर्ति विभाग के कर्मियों ने यह जांच की।
विज्ञापन




मंडी सचिव विकास कुमार ने बताया कि भारत ट्रेडिंग कंपनी के चावल की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर पूर्ति विभाग के साथ गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में 125 क्विंटल चावल पाया गया। इसके अतिरिक्त गेहूं, बाजरा, मक्का, मूंग, सरसों के स्टॉक का मिलान किया गया। इसमें कुछ स्टॉक कम, कुछ ज्यादा निकला।
विज्ञापन




इसके आधार पर फर्म पर शमन शुल्क लगाने की तैयारी की जा रही है। पकड़े गए 125 क्विंटल चावल के विषय में बताया गया कि कुछ समय पहले फर्म के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, तब यह चावल पकड़ा गया था। इसे जब्त किया गया था। इस चावल को अदालत द्वारा रिलीज कर दिया गया। रिलीज मात्रा में ही चावल पाया गया। इसमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed