{"_id":"67632fa1506a4502e000d398","slug":"after-hitting-the-bike-rider-the-car-crossed-the-divider-and-collided-with-max-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100514-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर पार कर मैक्स से टकराई, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर पार कर मैक्स से टकराई, एक गंभीर
Thu, 19 Dec 2024 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:55 AM IST
सार
कार सवार राजकुमार अपने दोस्त के साथ मेरठ से अपने गांव जा रहे थे। कार तेज रफ्तार पर थी और हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, एयर बैग खुलने की वजह से चालक और उसका दोस्त बच गए।
विज्ञापन
कार डिवाइडर से उछल कर मैक्स से टकराई
- फोटो : संवाद
विस्तार
रोरावर थाना क्षेत्र में 18 दिसंबर शाम खेरेश्वर चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा, कार डिवाइडर पार कर दूसरी साइड में जाकर मैक्स से टकरा गई। हादसे में घायल हुए बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
हादसा 18 दिसंबर शाम करीब चार बजे हुआ। कार सवार राजकुमार निवासी खलीपुरा जयपुर राजस्थान अपने दोस्त के साथ मेरठ से अपने गांव जा रहे थे। कार तेज रफ्तार पर थी और हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, एयर बैग खुलने की वजह से चालक और उसका दोस्त बच गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद नो एंट्री रोकने में लगे पुलिस कर्मी दौड़कर पहुंचे और घायल बाइक सवार गांव हरदासपुर निवासी राजीव शर्मा को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कार में सवार लोगों को लेकर पुलिस थाने चली गई। हादसे के बाद अलीगढ़-आगरा हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन