Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After drones and water rockets, children now move towards space missions

Aligarh News: ड्रोन और वाटर रॉकेट के बाद अब अंतरिक्ष मिशन की ओर बढ़े बच्चे

Sat, 23 May 2026 02:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
After drones and water rockets, children now move towards space missions
कंपोजिट विद्यालय भिलावली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। ड्रोन और वाटर रॉकेट बनाने के बाद अब यहां के बच्चे सेटेलाइट तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। शिक्षक आशीष कुमार के मार्गदर्शन में शुरू हुई अंतरिक्ष की पाठशाला ग्रामीण बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रही है।
विज्ञापन


विद्यालय में तैयार किया जा रहा यह सेटेलाइट तापमान और आसमान में होने वाली गतिविधियों को रिकॉर्ड कर रिसीवर तक भेजेगा। इसके माध्यम से बच्चे सूर्य और पृथ्वी की परिक्रमा को रियल टाइम में समझ सकेंगे। विज्ञान को किताबों से निकालकर प्रयोगों के जरिए सीखने की यह पहल बच्चों में नई वैज्ञानिक सोच विकसित कर रही है।
विज्ञापन

आशीष कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग की बंगलूरू एक्सपोजर विजिट से लौटने के बाद परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को वैज्ञानिक संस्थानों जैसी प्रैक्टिकल लर्निंग से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कबाड़ से बना वाटर रॉकेट बना आकर्षण का केंद्र :
विद्यालय का सबसे चर्चित प्रोजेक्ट शून्य लागत में तैयार किया गया वाटर रॉकेट है। पुरानी प्लास्टिक बोतलों और पीवीसी पाइपों से बने इस रॉकेट ने बच्चों में विज्ञान के प्रति उत्साह बढ़ा दिया है। रॉकेट में पानी भरकर एयर पंप से दबाव बनाया जाता है और विशेष ट्रिगर दबाते ही वह तेज गति से आसमान में उड़ान भरता है। यह प्रयोग बच्चों को न्यूटन के तीसरे नियम हर क्रिया की बराबर और विपरीत प्रतिक्रिया होती है को व्यावहारिक रूप में समझा रहा है।


अब बनेंगे टू-स्टेज रॉकेट और टेलीस्कोप :
विद्यालय में अब टू-स्टेज वर्किंग रॉकेट, वर्किंग टेलीस्कोप, पैराशूट डिप्लॉयमेंट सिस्टम और सोलर सिस्टम के मॉडल जैसे नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो चुका है। बच्चे मोबाइल स्क्रीन से दूर विज्ञान को छूकर, जोड़कर और प्रयोग करके सीख रहे हैं। कबाड़ और घरेलू सामान से बनाए जा रहे ये मॉडल बच्चों की मोटर स्किल, समस्या समाधान क्षमता और रचनात्मक सोच को मजबूत बना रहे हैं।



जीरो बजट साइंस बनी नई पहचान :
इस पहल की सबसे खास बात इसका जीरो बजट मॉडल है। महंगी साइंस लैब के बिना भी पुराने कार्डबोर्ड, बोतलें, रबर बैंड और रोजमर्रा की वस्तुएं यहां विज्ञान की प्रयोगशाला बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed