फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After baby Girl murder in Aligarh Minorties families Getaway of their homes

अलीगढ़ हत्याकांड: कल तक था ‘प्यार’, आज तीन फर्लांग दूर ‘दुश्मन’ की दीवार 

Sun, 09 Jun 2019 09:49 AM IST
राजेश सैनी केशव मालान/संजय पाठक, हजियापुर/टप्पल(अलीगढ़)
केशव मालान/संजय पाठक, हजियापुर/टप्पल(अलीगढ़) Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 09 Jun 2019 09:49 AM IST
सार

बच्ची हत्याकांड के बाद उस तरफ के लोग भी खौफ में, समुदाय विशेष के परिवारों का पलायन 

विज्ञापन
After baby Girl murder in Aligarh Minorties families Getaway of their homes
अलीगढ़ मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐसा नहीं कि रंजिश कोई पुश्तैनी है। कल तक दोनों रिश्ते कितने गहरे रहे होंगे, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बच्ची के पिता ने उन्हें रुपये उधार दिए। यह सब बेहतर रिश्तों में ही संभव रहा होगा। मगर दोनों में तकरार, बात बेइज्जती तक हुई तो दोनों परिवारों में दुश्मनी की दरार ऐसी पड़ी कि बच्ची की जान चली गई। तीन फर्लांग की दूरी पर बने जाहिद के घर की ओर देखने भर से दुश्मनी का अहसास होता है। इसी दुश्मनी की वजह से जाहिद के आसपास रहने वाले उसी समुदाय के दूसरे परिवार भी दहशत में रहने लगे हैं और कुछ लोग तो वहां से पलायन तक कर गए हैं।

विज्ञापन


हत्या कांड में समुदाय विशेष के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कस्बे के समुदाय विशेष के लोगों में दहशत ओर भय का माहौल बन गया है। बच्ची व आरोपियों के घरों में मात्र तीन घरों की दूरी है। पुलिस की लगातार हो रही दबिश ओर बहुसंख्यक समुदाय द्वारा उनके क्षेत्र में किए जा रहे प्रदर्शन को देखते हुए विशेष समुदाय के लोग अपने को असुरक्षित महसूस करते हुए काफी संख्या में परिवार के लोग अपने घरों से ताला लगा कर परिवार के साथ किसी अन्य स्थान के लिए पलायन कर गए हैं। वही इसको लेकर कस्बा व क्षेत्रीय लोगों के बीच तरह तरह की चर्चा और अफवाहों का माहौल बना हुआ है। जब इन परिवारों का कोई दोष नहीं तो यह परिवार क्यों भयभीत होकर पलायन कर रहे हैं। जो लोग यहां से घर छोड़कर गए हैं, उनमें मकसूद खां, इरफान, मुजम्मिल, बिंदु खां के परिवार शामिल हैं। 
विज्ञापन


कुछ परिवार हत्याकांड के विरोध में भी आए
मुस्लिम समाज कुछ लोगों ने हत्या कांड की कड़े शब्दों में निंदा भी की है। मुस्लिम समाज की ओर से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। यहां मुस्लिम समाज ने कहा कि हम तो सालों से एक साथ रहते हुए आए हैं। कस्बे में पहले भी सांप्रदायिक सौहार्द बना रहा है। निराले खां ने कहा कि मुस्लिम समाज का प्रत्येक नागरिक इस घिनौनी हरकतों की निंदा करता है। समाज ये गुजारिश करता है कि इस घिनौने हत्याकांड में जो आरोपी हों, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस दुख की घड़ी में हम परिजनों के साथ खड़े हैं। अल्लाह से प्रार्थना करते हैं कि वह परिजनों को हिम्मत दे, ताकि वह सहन कर सके। हम पीड़ित परिवार के साथ हर तरीके से प्रत्येक समय सहयोग करने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर अजीज खां, बबले खां, मतीन खां, फुरकान, पप्पू, डॉ. यामीन, मुबीन खां, सुलतान खां, छुट्टन हाजी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed