फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AE, JE and other officer transfer in dispute of money launding

एक करोड़ के विवाद में एई जेई एवं बाबुओं के पटलों में फेर बदल

Wed, 19 Feb 2020 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
AE, JE and other officer transfer in dispute of money launding
लंबे समय से एक ही पटल पर जमे अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के सहायक एवं अवर अभियंताओं के साथ बाबुओं के भी कार्य क्षेत्र बदल दिए गए हैं। यह कार्रवाई कंपाउंडिंग समेत अन्य कामों में अफसर, बिल्डर व अन्य लोगों का कोकस तोड़ने तथा कामों में तेजी लाने के लिए की गई है।
विज्ञापन

बताते चलेें कि क्वारसी स्थित एक इमारत की एक करोड़ की कंपाउंडिंग के मामले में प्राधिकरण के दो अभियंता आपस में भिड़ गए थे। इस प्रकरण से विभाग की खूब फजीहत हुई। यह भी सामने आ गया कि वर्षों से एक ही पटल पर जमे रहने एवं उस क्षेत्र के लोगों से पहचान हो जाने के कारण सेटिंग का खेल आसानी से चलता था। इससे निपटने के लिए प्राधिकरण उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने बताया कि एई केदार राम को जन सूचना अधिकारी, संपूर्ण समाधान दिवस, उद्योग, सिंचाई बंधु, जिला स्तरीय बैठक एवं संपत्ति अधिकारी का काम दिया गया है। वे सहायक नगर नियोजक एवं रेसा के काम भी संभालेंगे। एई महाराज सिंह को शिकायत प्रतितोष अधिकारी, जिलाधिकारी जन सुनवाई, शासन व प्रशासन के संदर्भ, जन हित गारंटी संबंधी काम सौंपे गए हैं। अवर अभियंता मनोज शर्मा, दूधनाथ वर्मा, एसएम शुक्ला, मनोज द्विवेदी, गंगेश कुमार सिंह, नवीन शर्मा, एसपी कुशवाहा, पीयूष त्यागी, डीके शर्मा, आरके गुप्ता आदि का कार्य क्षेत्र बदल दिया गया है। इनके अलावा 13 बाबुओं के भी पटल बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed