फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Advocates protested against the stubbornness of SDM in Khair.

Aligarh News: खैर में एसडीएम की हठधर्मिता के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 04 Jun 2026 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Advocates protested against the stubbornness of SDM in Khair.
तहसील खैर के अधिवक्ता बुधवार को एसडीएम की हठधर्मिता के विरोध में धरने पर बैठ गए। नारेबाजी करते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अधिवक्ता 27 मई से एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार कर रहे हैं। बुधवार को एसडीएम ने कोर्ट में राजस्व मुकदमों में आदेश देना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर अधिवक्ता एकत्रित हुए और कार्यशैली का विरोध किया, लेकिन एसडीएम शिशिर कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं के तर्क सुनने से इन्कार कर दिया। उन्होंने हड़ताल की शिकायत हाईकोर्ट में करने की चेतावनी भी दी। इससे अधिवक्ता और भड़क गए और कोर्ट के बाहर धरती पर बैठकर नारेबाजी की। सिविल बार के अध्यक्ष शिशुपाल शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी, आयुक्त और राजस्व राज्यमंत्री से मिलेगा। यह प्रतिनिधिमंडल एसडीएम खैर के स्थानांतरण की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed