{"_id":"64d3f03bbffe7ea3e109d4d7","slug":"advocate-shot-dead-in-land-dispute-commotion-outside-diwani-aligarh-news-c-2-ali1009-184943-2023-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जमीन के विवाद में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, दीवानी के बाहर जाम-हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जमीन के विवाद में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, दीवानी के बाहर जाम-हंगामा
Thu, 10 Aug 2023 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:29 AM IST
सार
अधिवक्ता मो. मुगीज समरीन अपार्टमेंट, धौर्रा माफी में पत्नी व दो बेटियों संग किराये पर रहते थे। परिवार के अनुसार, दो वर्ष पहले तक वह खुद प्राॅपर्टी डीलिंग करते थे। अब उन्होंने दीवानी न्यायालय में वकालत शुरू कर दी थी और सिविल मुकदमे देखते थे। दोनों बेटियां नगला पटवारी के इस्लामिक मिशन स्कूल में पढ़ती हैं। बुधवार सुबह करीब दस बजे वह बेटियों की फीस जमा कर स्कूटी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
अब्दुल मुगीज अधिवक्ता
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेडएच डेंटल कॉलेज के बाहर धौर्रा रोड पर बुधवार सुबह स्कूटी सवार अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब अधिवक्ता अपनी बेटियों की फीस जमाकर स्कूल से लौट रहे थे। हत्या की खबर पर डीआईजी-एसएसपी सहित पूरा अमला मौके पर पहुंच गया। प्रारंभिक जांच में जमीन के विवाद में हत्या होना उजागर हुआ, इस आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्याकांड के विरोध में अधिवक्ताओं ने दीवानी के बाहर मुरादाबाद हाईवे जाम कर एक घंटे तक प्रदर्शन किया।
मूल रूप से जमालपुर निवासी 44 वर्षीय अधिवक्ता मो. मुगीज समरीन अपार्टमेंट, धौर्रा माफी में पत्नी व दो बेटियों संग किराये पर रहते थे। परिवार के अनुसार, दो वर्ष पहले तक वह खुद प्राॅपर्टी डीलिंग करते थे। अब उन्होंने दीवानी न्यायालय में वकालत शुरू कर दी थी और सिविल मुकदमे देखते थे। दोनों बेटियां नगला पटवारी के इस्लामिक मिशन स्कूल में पढ़ती हैं।
बुधवार सुबह करीब दस बजे वह बेटियों की फीस जमा कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। धौर्रा रोड पर हादी हसन हॉल से आगे डेंटल कॉलेज के सामने पहुंचे थे, तभी दो बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और करीब एक मिनट तक खड़े होकर कुछ बातचीत की। इसके बाद दो गोलियां उनके सिर में मार दीं। इसके बाद हमलावर भाग गए, जबकि मो. मुगीज जमीन पर गिर पड़े। राहगीरों की मदद से मो. मुगीज को मेडिकल कॉलेज लाया गया। मगर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर डीआईजी शलभ माथुर, एसएसपी कलानिधि नैथानी, कार्यवाहक एसपी सिटी मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ तृतीय एके सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस संजय जायसवाल आदि मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य संकलित कराए गए। इस दौरान परिवार की ओर से बातचीत के बाद नामजद तहरीर दी गई। जांच व तहरीर के आधार पर जमीन के विवाद में हत्या होना उजागर हुआ, इस आधार पर तीन नामजद गिरफ्तार कर लिए गए। पत्नी सीमा की ओर दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
बिफरे अधिवक्ताओं ने लगाया जाम, गिरफ्तारी की बात सुन हुए शांत
दीवानी में जैसे ही अधिवक्ता की हत्या की खबर पहुंची तो अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे। हालांकि, मो. मुगीज सिविल बार के सदस्य के तौर पर पंजीकृत थे। मगर दोनों बार के अधिवक्ता आंदोलन का रुख अख्तियार करते हुए दीवानी के बाहर मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगाकर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान कई युवा व बुजुर्ग अधिवक्ता शामिल रहे। उन्होंने गिरफ्तारी व फांसी की मांग उठाते हुए नारेबाजी की।
एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग उठी। हालांकि उन्हें जब वहां पहुंचकर एडीएम सिटी, एसपी सिटी आदि ने बताया कि प्राॅपर्टी विवाद में हत्या हुई है और तीन लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इस पर अधिवक्ता शांत हो गए और जाम खत्मकर वापस दीवानी में चले गए। सिविल बार एसोसिएशन के प्रस्ताव पर दीवानी में पूरे दिन अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।

एएमयू के बगल से जा रहे डेंटल कॉलेज रोड पर अधिवक्ता की जमीन के विवाद में हत्या की गई है, जिसमें तीन नामजदों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। साथ ही, सभी साक्ष्यों को संकलित करने के साथ अन्य पहलुओं को भी देखा जा रहा है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी अलीगढ़