फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Advocate beaten up for not paying money for alcohol

Aligarh News: युवकों ने अधिवक्ता को रोक शराब के लिए मांगे रुपये, न देने पर पीटा, मुकदमा दर्ज, एक दबोचा

Sat, 17 May 2025 12:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 May 2025 12:18 PM IST
सार

चार-पांच युवकों ने अधिवक्ता को रोककर शराब के लिए रुपये मांगे। न देने पर मारपीट कर दी। तमंचे लहराकर धमकाया। एक आरोपी को दबोच लिया गया।

विज्ञापन
Advocate beaten up for not paying money for alcohol
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में रामघाट रोड स्थित शंकर विहार के सामने 14 मई रात शराब के लिए रुपये न देने पर कुछ युवकों ने अधिवक्ता को पीट दिया। तमंचे लहराए। खबर पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को शांति भंग में पाबंद कर दिया। 

विज्ञापन


पीएसी निवासी अधिवक्ता अर्जुन उपाध्याय के अनुसार 14 मई रात वे बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शंकर विहार के सामने उन्हें चार-पांच युवकों ने रोककर शराब के लिए रुपये मांगे। न देने पर मारपीट कर दी। तमंचे लहराकर धमकाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी भागे, मगर एक आरोपी डॉन चौधरी को पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पकड़े गए डॉन चौधरी, भागे हुए गीतेश चौधरी, आकाश बंजारा व रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ तृतीय अभय पांडेय के अनुसार पकड़े गए डॉन चौधरी को शांतिभंग में पाबंद किया गया है। अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed