फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Advice of AMU cardiologist Prof MU Rabbani on heart attack

Heart attack: अचानक नहीं पड़ता दिल का दौरा, महीनों से दिल होने लगता है बीमार, जिसका अंदाजा नहीं लगता

Mon, 31 Mar 2025 03:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 31 Mar 2025 03:17 PM IST
सार

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन व वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. एमयू रब्बानी ने अमर उजाला के अलीगढ़ उदय 2025 में हार्ट अटैक पर विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन
Advice of AMU cardiologist Prof MU Rabbani on heart attack
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन व वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. एमयू रब्बानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अचानक दिल का दौरा नहीं पड़ता, बल्कि महीनों से दिल बीमार होने लगता है। कई वर्षों या महीनों से दिल की बीमारी पनप रही होती है, जिसका लोग अंदाजा नहीं लगा पाते। यह कहना है एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन व वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. एमयू रब्बानी का।

विज्ञापन


उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि किसी भी व्यक्ति को एकदम हार्ट अटैक नहीं आता है। वह कहते है कि जैसे ज्वालामुखी अचानक फटता है, लेकिन धरती के अंदर वर्षों से कुछ न कुछ हलचल चल रही होती है। ऐसे ही स्थिति दिल के साथ रहती है। सीने में उठने वाले दर्द को हल्के में न लें। 10 में से नौ लोग ऐसा कर हार्ट अटैक से बच भी सकते हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर रब्बानी ने बताया कि इसके लिए उन्हें ध्रूमपान, शराब, असंतुलित आहार, अव्यवस्थित दिनचर्या से बचना होगा। युवाओं में हार्ट अटैक की समस्या बढ़ने का सबसे अहम कारण ध्रूमपान और शराब है। प्रो. रब्बानी ने कहा कि ध्रूमपान से हार्ट अटैक की संभावनाएं पांच गुना और शराब से दो गुना बढ़ जाती है। लोगों को खानपान में संतुलित आहार लेना चाहिए। पैदल चलना चाहिए। बच्चों में जन्मजात में दिल की बीमारियां होती हैं, जिनका जांच से बचाव किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1

बेचैनी के साथ हुई घबराहट, तेज दर्द उठा और मौत हो गई
20 नवंबर 2024 को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के पूर्व कुलसचिव एसएम अफजल के बेटे सैयद बरकात हैदर (29) की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। सैयद हैदर को बेचैनी के साथ घबराहट होने लगी। सुबह 4:45 सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

केस-2
सीने में दर्द उठा, अस्पताल ले गए, पर जान नहीं बची

5 नवंबर 2024 को शहर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लवनीश अग्रवाल (41) की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। सुबह टहलकर घर वापस आए। उन्होंने स्नान किया। सुबह आठ बजे क्लीनिक जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनके सीने में दर्द उठा। परिजन, उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed