फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Adulteration detected in milk going to Mother Dairy Delhi, 24 thousand liters of milk seized

Aligarh: दिल्ली की मदर डेयरी जा रहे दूध में पकड़ी मिलावट, 24 हजार लीटर दूध सीज, 300 लीटर कराया नष्ट

Sun, 16 Feb 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 16 Feb 2025 01:46 AM IST
सार

टैंकर मदर डेयरी दिल्ली को भेजा गया था। टीम ने ड्रम में निकाले गए 300 लीटर दूध को नष्ट करा दिया। वहीं टैंकर के 24 हजार लीटर दूध को सीज करते हुए सहज डेयरी की सुपुर्दगी में दे दिया।

विज्ञापन
Adulteration detected in milk going to Mother Dairy Delhi, 24 thousand liters of milk seized
पकड़े गए दूध का सैंपल भरते अधिकारी - फोटो : विभाग

विस्तार

दिल्ली की मदर डेयरी के लिए भेजे जाने वाले दूध में मिलावट करने का मामला सामने आया है। 15 फरवरी को एफडीए की टीम ने मदर डेयरी दिल्ली जा रहे दूध के टैंकर में मिलावट करने का मामला पकड़ा। मौके पर टीम ने 300 लीटर दूध को नष्ट कराते हुए टैंकर के 24 हजार लीटर दूध को सीज कर दिया। सीज दूध को स्थानीय डेयरी की अभिरक्षा में दे दिया। प्रकरण में टैंकर चालक सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य दीनानाथ यादव ने बताया कि गाजियाबाद-अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर पनैठी के नजदीक सूर्या ढाबे के पास एक दूध का टैंकर पुलिस व एफडीए की संयुक्त टीम ने पकड़ा। दूध के टैंकर को फिरोजाबाद से दिल्ली भेजा जा रहा था। ड्राइवर राहुल निवासी जसराना फिरोजाबाद व पनैठी निवासी यतेंद्र उर्फ लंबू दूध को ड्रम में निकालकर पानी मिला रहे थे।
विज्ञापन


टीम ने टैंकर स्वामी बजरंग ट्रांसपोर्ट और मयूर बिहार दिल्ली को इसकी सूचना दी। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि यह टैंकर मदर डेयरी दिल्ली को भेजा गया था। टीम ने ड्रम में निकाले गए 300 लीटर दूध को नष्ट करा दिया। वहीं टैंकर के 24 हजार लीटर दूध को सीज करते हुए सहज डेयरी की सुपुर्दगी में दे दिया। इस मामले में ड्राइवर सहित दो और ट्रांसपोर्टर के खिलाफ थाना अकराबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed