फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Admission will be done in degree colleges till 7th September

Aligarh News: महाविद्यालयों में 7 सितंबर तक होंगे एडमिशन, वेब पंजीकरण 31 अगस्त तक होगा

Sat, 26 Aug 2023 01:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 26 Aug 2023 01:58 AM IST
सार

अलीगढ़, हाथस, एटा और कासगंज के डिग्री कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2023-24 में प्रवेश प्रक्रिया (रिपोर्टिंग व प्रवेश) पूर्ण करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2023 निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इसके बाद सत्र 2023-24 में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश पोर्टल विश्वविद्यालय द्वारा बंद कर दिया जाएगा, जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित महाविद्यालयों का होगा।

विज्ञापन
Admission will be done in degree colleges till 7th September
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। शैक्षिक सत्र 2023-24 में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2023 तक बढ़ा दी गई थी। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल के विश्लेषण करने पर पाया गया कि ज्यादातर महाविद्यालयों ने प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित तिथि तक पूर्ण नहीं किए। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि छात्र हित में कुलपति ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक और मौका प्रदान किया है। वेब पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 तक कर दी गई है।
विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2023-24 में प्रवेश प्रक्रिया (रिपोर्टिंग व प्रवेश) पूर्ण करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2023 निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इसके बाद सत्र 2023-24 में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश पोर्टल विश्वविद्यालय द्वारा बंद कर दिया जाएगा, जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित महाविद्यालयों का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed